बिहार विधानसभा सत्र के 5वें दिन सदन के अंदर सत्ताधारी दल और विपक्ष आमने-सामने होगा। विपक्ष बिहार में बढ़ती हत्या, रेप जैसे मुद्दे के साथ सरकार को घेरेगी। दरभंगा की घटना पर सदन के अंदर और बाहर बवाल हो सकता है। विपक्ष इस मुद्दे को सदन के अंदर उठाएगा। साथ ही बजट 2026-27 पर भी चर्चा होगी। सरकार विपक्ष के सवालों का जवाब देगी। इसके साथ ही सदन में बजट 2025-26 के तीसरे सप्लिमेंट्री बजट को सदन के पटल पर रखा जाएगा। सभी वित्तीय कार्य सेकंड हाफ में निपटाए जाएंगे। लंच के पहले सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही ध्यानाकर्षण की सूचनाएं और सरकारी जवाब से शुरू होगा। तारांकित सवाल और अल्पसूचित सवालों का जवाब सरकार देगी।
जल संसाधन विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग के सवालों में सरकार उलझने वाली है। सीएम नीतीश और तेजस्वी के बीच तीखी बहस हुई थी बजट सत्र के चौथे दिन सरकार की काफी किरकिरी हुई थी। प्रभारी हेल्थ मिनिटर प्रमोद चंद्रवंशी ने सरकार की फजीहत कराई थी। वहीं, बिहार विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच तीखी बहस हुई थी। सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नीतीश कुमार ने तेजस्वी से कहा था, ‘चुपचाप बैठकर मेरी बातें सुनो। 6 विधायकों को खींचने के लिए पैसे कहां से लाए थे। गड़बड़ करते थे उसी का ना पैसा था। गड़बड़ करते थे, इसलिए तुम लोगों को छोड़ दिए।’ मुख्यमंत्री की बात सुनकर तेजस्वी मुस्कुराते दिखे थे। उन्होंने कहा था, ‘कुछ भी बोलिएगा।’ जिसपर मुख्यमंत्री ने उन्हें डांटकर बैठा दिया था। तेजवी फिर कुछ बोलना चाह रहे थे, ‘तब नीतीश कुमार ने कहा, ‘अरे बैठो, तुम बच्चा न हो जी। हम तुम्हारे बाप के समय के हैं न। हम तुमको मानते है न, तुमको बनाए हैं न।’ बिहार विधानसभा सत्र के 5वें दिन सदन के अंदर सत्ताधारी दल और विपक्ष आमने-सामने होगा। विपक्ष बिहार में बढ़ती हत्या, रेप जैसे मुद्दे के साथ सरकार को घेरेगी। दरभंगा की घटना पर सदन के अंदर और बाहर बवाल हो सकता है। विपक्ष इस मुद्दे को सदन के अंदर उठाएगा। साथ ही बजट 2026-27 पर भी चर्चा होगी। सरकार विपक्ष के सवालों का जवाब देगी। इसके साथ ही सदन में बजट 2025-26 के तीसरे सप्लिमेंट्री बजट को सदन के पटल पर रखा जाएगा। सभी वित्तीय कार्य सेकंड हाफ में निपटाए जाएंगे। लंच के पहले सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही ध्यानाकर्षण की सूचनाएं और सरकारी जवाब से शुरू होगा। तारांकित सवाल और अल्पसूचित सवालों का जवाब सरकार देगी।
जल संसाधन विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग के सवालों में सरकार उलझने वाली है। सीएम नीतीश और तेजस्वी के बीच तीखी बहस हुई थी बजट सत्र के चौथे दिन सरकार की काफी किरकिरी हुई थी। प्रभारी हेल्थ मिनिटर प्रमोद चंद्रवंशी ने सरकार की फजीहत कराई थी। वहीं, बिहार विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच तीखी बहस हुई थी। सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नीतीश कुमार ने तेजस्वी से कहा था, ‘चुपचाप बैठकर मेरी बातें सुनो। 6 विधायकों को खींचने के लिए पैसे कहां से लाए थे। गड़बड़ करते थे उसी का ना पैसा था। गड़बड़ करते थे, इसलिए तुम लोगों को छोड़ दिए।’ मुख्यमंत्री की बात सुनकर तेजस्वी मुस्कुराते दिखे थे। उन्होंने कहा था, ‘कुछ भी बोलिएगा।’ जिसपर मुख्यमंत्री ने उन्हें डांटकर बैठा दिया था। तेजवी फिर कुछ बोलना चाह रहे थे, ‘तब नीतीश कुमार ने कहा, ‘अरे बैठो, तुम बच्चा न हो जी। हम तुम्हारे बाप के समय के हैं न। हम तुमको मानते है न, तुमको बनाए हैं न।’


