तेजप्रताप यादव की कुछ दिनों पहले अनुष्का यादव के साथ तस्वीरें सामने आई थीं। रविवार दोपहर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने X पर पोस्ट कर तेजप्रताप यादव को अनुष्का को बेटी होने की बधाई दे दी। इसकी चर्चा शाम तक होती रही। इस चर्चा के बीच तेजप्रताप यादव देर शाम 8:30 बजे मीडिया के सामने आए और अनुष्का से संबंधों पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि ‘अनुष्का से मुझे बेटी हुई है, यह खबर झूठी है।’ साथ ही पहली बार उन्होंने पांचों जयचंदों के नाम का खुलासा किया। तेजप्रताप ने कहा कि ‘हमारे साथ पिछले दिनों जो व्यवहार हुआ और मुझे राबड़ी आवास से निकाला गया, उसमें 5 जयचंद मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह शामिल हैं।’ तेजप्रताप ने कहा कि ‘इन जयचंदों ने मुझे बदनाम किया है। मेरा अनुष्का यादव से कोई संबंध नहीं है। मेरा अकाउंट हैक कर इन जयचंदों ने अनुष्का यादव के साथ तस्वीर वायरल की थी।’ मुकेश रौशन मुझे फंसा रहे हैं तेजप्रताप ने कहा, ‘मुकेश रोशन की ओर से मुझे फंसाया जा रहा है। सब जयचंद मिलकर मुझे फंसा रहे हैं, जिसमें संजय यादव, सुनील सिंह, शक्ति यादव, रमीज, मुकेश रोशन, आकाश भाटी शामिल हैं। मेरे पास इतनी संपत्ति देख ली है तो मुझे फंसा देंगे क्या। पहले इन जयचंदों ने मिलकर मुझे परिवार-पार्टी से अलग कर दिया और जब हम अपनी पार्टी बनकर सब कुछ अलग कर रहे हैं तो मुझे फंसा रहे हैं।’ बदनाम करने वालों के खिलाफ कोर्ट जाऊंगा तेजप्रताप ने आगे कहा, ‘पिता लालू प्रसाद की तरह मुझे झूठे मुकदमों में फंसाया गया है। जो लोग भी मुझे बदनाम कर रहे हैं, उनके खिलाफ हम कोर्ट जाएंगे। पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगे। पिता जी चूड़ा-दही भोज में मुझे आशीर्वाद देने आए थे, जो जयचंदों को रास नहीं आया। मुझे डिप्रेशन में पहुंचाया गया। फांसी लगाने जैसी नौबत आ गई।’ तेजप्रताप ने जिन्हें जयचंद बताया अब उनके बारे में जानिए संजय यादव पर रोहिणी भी सवाल उठा चुकी हैं संजय यादव हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नंगल सिरोही गांव के हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, संजय कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। 2.18 करोड़ संपत्ति है। तेजस्वी और संजय की मुलाकात दिल्ली में 2012 के आसपास क्रिकेट ग्राउंड पर हुई थी। 2013 में जब लालू यादव चारा घोटाले में जेल गए तब तेजस्वी पटना लौट आए। राजनीति सीखने लगे तब उन्होंने अपने दोस्त संजय को पटना बुला लिया। संजय मल्टी नेशनल IT कंपनी की नौकरी छोड़कर आ गए। सीनियर जर्नलिस्ट संतोष सिंह अपनी किताब ‘जेपी टू बीजेपी: बिहार आफ्टर लालू एंड नीतीश’ में लिखते हैं, ‘संजय ने तेजस्वी को समाजवादी राजनीति से जुड़ी कई किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। देश के शीर्ष नेताओं अटल बिहारी वाजपेयी, जॉर्ज फर्नांडीस, कांशीराम, मायावती, चंद्रशेखर और वीपी सिंह के भाषण दिखाते और सुनाते थे, ताकि अच्छे भाषण की कला और बारीकी सीख सके। संजय रोज लालू के दिल्ली के तुगलक रोड स्थित आवास पर तेजस्वी के साथ चार से 5 घंटे साथ बिताते थे।’ पॉलिटिकल एक्सपर्ट प्रियदर्शी रंजन बताते हैं, ‘बिहार आकर संजय ने कुछ साल तक यहां की राजनीति को समझा, चुनावी समीकरण और आंकड़ों पर काम किया। जरूरत के मुताबिक RJD में कई तरह के तकनीकी और डिजिटल दौर के बदलाव भी किए।’ अब पढ़िए, कौन हैं रमीज नेमत? रमीज सपा के पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर के दामाद हैं। वह RJD का सोशल मीडिया और चुनाव का कामकाज देखते हैं। उनकी पत्नी जेबा रिजवान दो बार तुलसीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ चुकी हैं। रोहिणी के पोस्ट के बाद से ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ उनकी तस्वीरें वायरल होने लगी हैं। विवादों से रमीज का पुराना नाता तुलसीपुर तहसील के भंगहाकला गांव के रहने वाले रमीज पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उन पर 2021 पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा, आगजनी और बलवे का केस लगा। हालांकि, वह बाद में कोर्ट से दोषमुक्त हो गए। रमीज 2022 तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू हत्याकांड में नामजद आरोपी हैं। इस मामले में उन पर एनएसए और गैंगस्टर एक्ट लगा। कौशांबी के कोखराज थाने में भी रमीज पर हत्या का केस दर्ज है। लंबे समय तक बलरामपुर जेल में रहने के बाद वह अप्रैल 2025 में जमानत पर रिहा हुए। रमीज के नाम के साथ रोहिणी आचार्य के सार्वजनिक आरोपों ने अब एक नया राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। इसके बाद लालू परिवार की अंदरूनी खींचतान, चुनावी रणनीति और बाहरी दखल की चर्चा हो रही है। अब जानिए कौन हैं सुनील सिंह राजद MLC सुनील सिंह लालू यादव के करीबी हैं। राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई भी कहे जाते हैं। अब जानिए तेजप्रताप और अनुष्का के वायरल तस्वीर की कहानी 8 महीने पहले अनुष्का यादव के साथ फोटो सामने आने के बाद तेजप्रताप को राजद और लालू परिवार दोनों से ही बेदखल कर दिया गया था। इसकी जानकारी लालू यादव ने फेसबुक पर पोस्ट करके दी थी। लालू यादव ने लिखा था- उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है वायरल पोस्ट पर तेजप्रताप ने कहा था- अकाउंट हैक कर लिया गया तेजप्रताप की नई रिलेशनशिप की चर्चा उनके फेसबुक अकाउंट से पोस्ट की गई एक तस्वीर से शुरू हुई। इसमें लिखा गया था कि, ‘मैं 12 साल से अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप में हूं।’ कुछ देर बाद इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। पोस्ट के करीब 5 घंटे बाद तेजप्रताप ने अपने X अकाउंट से पोस्ट कर कहा कि मेरा अकाउंट हैक कर लिए गया है। ये फर्जी पोस्ट है और फोटो एडिट की गई है। हालांकि उनके इस दावे के बाद 6 फोटो और दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें उनकी शादी से लेकर करवा चौथ मनाने तक के दावे किए जा रहे हैं। 7 फोटो वायरल, दावा- तेजप्रताप ने शादी की, लालू के बेटे बोले- फोटो एडिटेड कौन हैं अनुष्का यादव तेजप्रताप की कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव पटना की ही रहने वाली हैं। बताया जाता है कि अनुष्का का भाई पहले RJD के युवा विंग में था। भाई के राजद में रहते हुए ही तेजप्रताप और अनुष्का एक-दूसरे के करीब आए। हालांकि, बाद में उसे पार्टी से निकाल दिया गया था। अभी वो पशुपति पारस की पार्टी में है। तेजप्रताप यादव की कुछ दिनों पहले अनुष्का यादव के साथ तस्वीरें सामने आई थीं। रविवार दोपहर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने X पर पोस्ट कर तेजप्रताप यादव को अनुष्का को बेटी होने की बधाई दे दी। इसकी चर्चा शाम तक होती रही। इस चर्चा के बीच तेजप्रताप यादव देर शाम 8:30 बजे मीडिया के सामने आए और अनुष्का से संबंधों पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि ‘अनुष्का से मुझे बेटी हुई है, यह खबर झूठी है।’ साथ ही पहली बार उन्होंने पांचों जयचंदों के नाम का खुलासा किया। तेजप्रताप ने कहा कि ‘हमारे साथ पिछले दिनों जो व्यवहार हुआ और मुझे राबड़ी आवास से निकाला गया, उसमें 5 जयचंद मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह शामिल हैं।’ तेजप्रताप ने कहा कि ‘इन जयचंदों ने मुझे बदनाम किया है। मेरा अनुष्का यादव से कोई संबंध नहीं है। मेरा अकाउंट हैक कर इन जयचंदों ने अनुष्का यादव के साथ तस्वीर वायरल की थी।’ मुकेश रौशन मुझे फंसा रहे हैं तेजप्रताप ने कहा, ‘मुकेश रोशन की ओर से मुझे फंसाया जा रहा है। सब जयचंद मिलकर मुझे फंसा रहे हैं, जिसमें संजय यादव, सुनील सिंह, शक्ति यादव, रमीज, मुकेश रोशन, आकाश भाटी शामिल हैं। मेरे पास इतनी संपत्ति देख ली है तो मुझे फंसा देंगे क्या। पहले इन जयचंदों ने मिलकर मुझे परिवार-पार्टी से अलग कर दिया और जब हम अपनी पार्टी बनकर सब कुछ अलग कर रहे हैं तो मुझे फंसा रहे हैं।’ बदनाम करने वालों के खिलाफ कोर्ट जाऊंगा तेजप्रताप ने आगे कहा, ‘पिता लालू प्रसाद की तरह मुझे झूठे मुकदमों में फंसाया गया है। जो लोग भी मुझे बदनाम कर रहे हैं, उनके खिलाफ हम कोर्ट जाएंगे। पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगे। पिता जी चूड़ा-दही भोज में मुझे आशीर्वाद देने आए थे, जो जयचंदों को रास नहीं आया। मुझे डिप्रेशन में पहुंचाया गया। फांसी लगाने जैसी नौबत आ गई।’ तेजप्रताप ने जिन्हें जयचंद बताया अब उनके बारे में जानिए संजय यादव पर रोहिणी भी सवाल उठा चुकी हैं संजय यादव हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नंगल सिरोही गांव के हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, संजय कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। 2.18 करोड़ संपत्ति है। तेजस्वी और संजय की मुलाकात दिल्ली में 2012 के आसपास क्रिकेट ग्राउंड पर हुई थी। 2013 में जब लालू यादव चारा घोटाले में जेल गए तब तेजस्वी पटना लौट आए। राजनीति सीखने लगे तब उन्होंने अपने दोस्त संजय को पटना बुला लिया। संजय मल्टी नेशनल IT कंपनी की नौकरी छोड़कर आ गए। सीनियर जर्नलिस्ट संतोष सिंह अपनी किताब ‘जेपी टू बीजेपी: बिहार आफ्टर लालू एंड नीतीश’ में लिखते हैं, ‘संजय ने तेजस्वी को समाजवादी राजनीति से जुड़ी कई किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। देश के शीर्ष नेताओं अटल बिहारी वाजपेयी, जॉर्ज फर्नांडीस, कांशीराम, मायावती, चंद्रशेखर और वीपी सिंह के भाषण दिखाते और सुनाते थे, ताकि अच्छे भाषण की कला और बारीकी सीख सके। संजय रोज लालू के दिल्ली के तुगलक रोड स्थित आवास पर तेजस्वी के साथ चार से 5 घंटे साथ बिताते थे।’ पॉलिटिकल एक्सपर्ट प्रियदर्शी रंजन बताते हैं, ‘बिहार आकर संजय ने कुछ साल तक यहां की राजनीति को समझा, चुनावी समीकरण और आंकड़ों पर काम किया। जरूरत के मुताबिक RJD में कई तरह के तकनीकी और डिजिटल दौर के बदलाव भी किए।’ अब पढ़िए, कौन हैं रमीज नेमत? रमीज सपा के पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर के दामाद हैं। वह RJD का सोशल मीडिया और चुनाव का कामकाज देखते हैं। उनकी पत्नी जेबा रिजवान दो बार तुलसीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ चुकी हैं। रोहिणी के पोस्ट के बाद से ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ उनकी तस्वीरें वायरल होने लगी हैं। विवादों से रमीज का पुराना नाता तुलसीपुर तहसील के भंगहाकला गांव के रहने वाले रमीज पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उन पर 2021 पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा, आगजनी और बलवे का केस लगा। हालांकि, वह बाद में कोर्ट से दोषमुक्त हो गए। रमीज 2022 तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू हत्याकांड में नामजद आरोपी हैं। इस मामले में उन पर एनएसए और गैंगस्टर एक्ट लगा। कौशांबी के कोखराज थाने में भी रमीज पर हत्या का केस दर्ज है। लंबे समय तक बलरामपुर जेल में रहने के बाद वह अप्रैल 2025 में जमानत पर रिहा हुए। रमीज के नाम के साथ रोहिणी आचार्य के सार्वजनिक आरोपों ने अब एक नया राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। इसके बाद लालू परिवार की अंदरूनी खींचतान, चुनावी रणनीति और बाहरी दखल की चर्चा हो रही है। अब जानिए कौन हैं सुनील सिंह राजद MLC सुनील सिंह लालू यादव के करीबी हैं। राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई भी कहे जाते हैं। अब जानिए तेजप्रताप और अनुष्का के वायरल तस्वीर की कहानी 8 महीने पहले अनुष्का यादव के साथ फोटो सामने आने के बाद तेजप्रताप को राजद और लालू परिवार दोनों से ही बेदखल कर दिया गया था। इसकी जानकारी लालू यादव ने फेसबुक पर पोस्ट करके दी थी। लालू यादव ने लिखा था- उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है वायरल पोस्ट पर तेजप्रताप ने कहा था- अकाउंट हैक कर लिया गया तेजप्रताप की नई रिलेशनशिप की चर्चा उनके फेसबुक अकाउंट से पोस्ट की गई एक तस्वीर से शुरू हुई। इसमें लिखा गया था कि, ‘मैं 12 साल से अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप में हूं।’ कुछ देर बाद इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। पोस्ट के करीब 5 घंटे बाद तेजप्रताप ने अपने X अकाउंट से पोस्ट कर कहा कि मेरा अकाउंट हैक कर लिए गया है। ये फर्जी पोस्ट है और फोटो एडिट की गई है। हालांकि उनके इस दावे के बाद 6 फोटो और दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें उनकी शादी से लेकर करवा चौथ मनाने तक के दावे किए जा रहे हैं। 7 फोटो वायरल, दावा- तेजप्रताप ने शादी की, लालू के बेटे बोले- फोटो एडिटेड कौन हैं अनुष्का यादव तेजप्रताप की कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव पटना की ही रहने वाली हैं। बताया जाता है कि अनुष्का का भाई पहले RJD के युवा विंग में था। भाई के राजद में रहते हुए ही तेजप्रताप और अनुष्का एक-दूसरे के करीब आए। हालांकि, बाद में उसे पार्टी से निकाल दिया गया था। अभी वो पशुपति पारस की पार्टी में है।


