झारखंड में कम हो रही ठंड:अगले 7 दिन नहीं बदलेगा मिजाज, चाईबासा रहा सबसे गर्म, गुमला सबसे ठंडा जिला

झारखंड में कम हो रही ठंड:अगले 7 दिन नहीं बदलेगा मिजाज, चाईबासा रहा सबसे गर्म, गुमला सबसे ठंडा जिला

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि ट्रोपोस्फियर स्तर पर पश्चिमी से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ 9 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, लेकिन फिलहाल इसका झारखंड के मौसम पर कोई खास असर नहीं दिखेगा। अगले 24 घंटों में भी मौसम शुष्क रहने और तापमान में किसी बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है। सुबह कोहरा, दिन में साफ रहेगा आसमान मौसम विभाग के अनुसार 14 फरवरी तक झारखंड के मध्य, दक्षिणी, उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ हो जाएगा। 10 से 12 फरवरी के बीच कुछ इलाकों में आंशिक बादल छा सकते हैं। लेकिन इससे मौसम पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। पूरे राज्य में इस अवधि के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल किसी भी जिले के लिए कोई मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। 24 घंटे में चाईबासा रहा सबसे गर्म राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस गुमला में रिकॉर्ड हुआ। रांची में अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। उत्तर और मध्य झारखंड में दिन का तापमान 28 से 31 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि दक्षिणी जिलों में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। जनजीवन सामान्य रहने के आसार मौसम शुष्क रहने और किसी तरह की चेतावनी नहीं होने से जनजीवन सामान्य रहने की उम्मीद है। कृषि कार्यों के लिए भी मौसम अनुकूल बताया जा रहा है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी के कारण दोपहर में हल्की गर्मी का अहसास होगा, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंड बनी रहेगी। कुल मिलाकर झारखंड में ठंड अब धीरे-धीरे विदा ले रही है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क व गर्माहट भरा बना रहेगा। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि ट्रोपोस्फियर स्तर पर पश्चिमी से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ 9 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, लेकिन फिलहाल इसका झारखंड के मौसम पर कोई खास असर नहीं दिखेगा। अगले 24 घंटों में भी मौसम शुष्क रहने और तापमान में किसी बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है। सुबह कोहरा, दिन में साफ रहेगा आसमान मौसम विभाग के अनुसार 14 फरवरी तक झारखंड के मध्य, दक्षिणी, उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ हो जाएगा। 10 से 12 फरवरी के बीच कुछ इलाकों में आंशिक बादल छा सकते हैं। लेकिन इससे मौसम पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। पूरे राज्य में इस अवधि के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल किसी भी जिले के लिए कोई मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। 24 घंटे में चाईबासा रहा सबसे गर्म राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस गुमला में रिकॉर्ड हुआ। रांची में अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। उत्तर और मध्य झारखंड में दिन का तापमान 28 से 31 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि दक्षिणी जिलों में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। जनजीवन सामान्य रहने के आसार मौसम शुष्क रहने और किसी तरह की चेतावनी नहीं होने से जनजीवन सामान्य रहने की उम्मीद है। कृषि कार्यों के लिए भी मौसम अनुकूल बताया जा रहा है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी के कारण दोपहर में हल्की गर्मी का अहसास होगा, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंड बनी रहेगी। कुल मिलाकर झारखंड में ठंड अब धीरे-धीरे विदा ले रही है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क व गर्माहट भरा बना रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *