हिमाचल में आज से बदलेगा मौसम:कल पूरे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी, 40KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, ठंड में इजाफा होगा

हिमाचल में आज से बदलेगा मौसम:कल पूरे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी, 40KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, ठंड में इजाफा होगा

हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है। इससे चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिले की अधिक ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात होने की संभावना है। कल पूरे दिन बारिश-बर्फबारी होगी। इससे ठंड में भी इजाफा होगा। IMD के मुताबिक शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, लाहौल-स्पीति, मंडी और किन्नौर जिलों की अधिक ऊंची चोटियों पर बर्फबारी तथा निचले और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होगी। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। बर्फबारी के दौरान कल स्थानीय लोगों समेत पर्यटकों को अधिक ऊंचे क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है। प्रदेश में 11 फरवरी से मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा और 15 फरवरी तक धूप खिलेगी। तापमान में गिरावट आएगी पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आएगी। फिलहाल प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा चल रहा है। कई शहरों में यह 6 डिग्री तक सामान्य से ऊपर पहुंच चुका है। यही वजह है कि फरवरी के मौसम में भी लोगों को हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है। हालांकि, रात का पारा कोहरा पड़ने की वजह से सामान्य के आसपास बना हुआ है। विंटर सीजन में सामान्य से 7 प्रतिशत कम बारिश इस विंटर सीजन में 1 जनवरी से 8 फरवरी के बीच सामान्य से 7 प्रतिशत कम बारिश-बर्फबारी हुई है। इस अवधि में 109.1 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 101.7 मिलीमीटर बादल बरसे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *