सनातन धर्म से ही धरती पर मानवता जीवंत : रामकुमार

सनातन धर्म से ही धरती पर मानवता जीवंत : रामकुमार

सरैया | गंडक नदी के तट रेवा घाट स्थित शिव शक्ति धाम परिसर में विराट हिन्दू सम्मेलन हुआ। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रामकुमार जी ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में सनातनी समाज में एकता, संस्कृति के संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि “संगठित समाज ही राष्ट्र की उन्नति का आधार है। हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करते हुए साथ मिलकर चलना होगा। सनातन का कभी अंत नहीं होता, जब सनातन का अंत किया जाएगा तो मानव नहीं बचेगा। आज सनातनी के बल पर मानवता जीवंत है। आचार्य लक्ष्मण केशव केशरी ने भी हिंदुत्व के एक होने पर अपना विचार रखा। कार्यक्रम में सुनील ठाकुर, सुरेंद्र साह, राम अयोध्या ठाकुर गणिनाथ सहन,अजय सिंह, आशुतोष कुमार, उत्तम कुमार, उत्पल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विकेश कुमार, तेजा कुमार आदि थे। सरैया | गंडक नदी के तट रेवा घाट स्थित शिव शक्ति धाम परिसर में विराट हिन्दू सम्मेलन हुआ। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रामकुमार जी ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में सनातनी समाज में एकता, संस्कृति के संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि “संगठित समाज ही राष्ट्र की उन्नति का आधार है। हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करते हुए साथ मिलकर चलना होगा। सनातन का कभी अंत नहीं होता, जब सनातन का अंत किया जाएगा तो मानव नहीं बचेगा। आज सनातनी के बल पर मानवता जीवंत है। आचार्य लक्ष्मण केशव केशरी ने भी हिंदुत्व के एक होने पर अपना विचार रखा। कार्यक्रम में सुनील ठाकुर, सुरेंद्र साह, राम अयोध्या ठाकुर गणिनाथ सहन,अजय सिंह, आशुतोष कुमार, उत्तम कुमार, उत्पल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विकेश कुमार, तेजा कुमार आदि थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *