भास्कर न्यूज | मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ एवं आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।गिरफ्तार वारंटियों की पहचान पटोरी थाना कांड संख्या से संबंधित मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के पतसिया गांव निवासी हीरा महतो के पुत्र दिनेश महतो तथा मोहनपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर दशहरा निवासी बुच्ची राम के पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि दोनों वारंटी लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिन्हें गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। भास्कर न्यूज | मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ एवं आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।गिरफ्तार वारंटियों की पहचान पटोरी थाना कांड संख्या से संबंधित मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के पतसिया गांव निवासी हीरा महतो के पुत्र दिनेश महतो तथा मोहनपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर दशहरा निवासी बुच्ची राम के पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि दोनों वारंटी लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिन्हें गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।


