परशुराम परिषद 23 को कराएगा बह्मर्षि सम्मेलन, 26 को यज्ञोपवीत

मुजफ्फरपुर | कलमबाग चौक स्थित परशुराम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल में अखिल भारतीय भगवान परशुराम परिषद की की बैठक हुई। अध्यक्षता संस्था के संस्थापक अवधेश मिश्रा ने की। 23 फरवरी को आयोजित होने वाले ब्रह्मार्षि सम्मेलन एवं 17वें स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार को और तेज करने पर विचार- किया गया। साथ ही 26 फरवरी को प्रस्तावित सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और उसकी भव्यता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मौके पर संस्था के संस्थापक अवधेश मिश्रा ने कहा कि परिषद इस वर्ष चौथी बार सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कराने जा रहा है। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को ब्रह्मार्षि सम्मेलन भव्य स्वरूप में संपन्न होगा। मौके पर रघुनंदन प्रसाद सिंह उर्फ अमर बाबू, संस्था के अध्यक्ष डॉ.अनमोल मिश्रा ने भी तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में हरेंद्र प्रसाद सिंह, राम लक्ष्मण ठाकुर, सरोज कुमार चौधरी, गणेश राय आदि मौजूद थे। मुजफ्फरपुर | कलमबाग चौक स्थित परशुराम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल में अखिल भारतीय भगवान परशुराम परिषद की की बैठक हुई। अध्यक्षता संस्था के संस्थापक अवधेश मिश्रा ने की। 23 फरवरी को आयोजित होने वाले ब्रह्मार्षि सम्मेलन एवं 17वें स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार को और तेज करने पर विचार- किया गया। साथ ही 26 फरवरी को प्रस्तावित सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और उसकी भव्यता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मौके पर संस्था के संस्थापक अवधेश मिश्रा ने कहा कि परिषद इस वर्ष चौथी बार सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कराने जा रहा है। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को ब्रह्मार्षि सम्मेलन भव्य स्वरूप में संपन्न होगा। मौके पर रघुनंदन प्रसाद सिंह उर्फ अमर बाबू, संस्था के अध्यक्ष डॉ.अनमोल मिश्रा ने भी तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में हरेंद्र प्रसाद सिंह, राम लक्ष्मण ठाकुर, सरोज कुमार चौधरी, गणेश राय आदि मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *