मुंगेर शहर के नगर भवन में रविवार को संत शिरोमणि रविदास महाराज की 627वीं जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकर दास ने की, जबकि संचालन इंजीनियर प्रमोद दास ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. विलक्षण बौद्ध, प्रोफेसर देवराज सुमन, जमालपुर की उप मुख्य पार्षद अंजली कुमारी और अजीत कुमार प्रेम ने संत रविदास महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। सभी अतिथियों ने संत रविदास महाराज के जीवन और शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. विलक्षण बौद्ध ने अपने संबोधन में कहा कि लोगों को रविदास महाराज के विचारों को जानना चाहिए और उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि आज देश में दो विचारधाराओं के बीच टकराव दिख रहा है। ऐसे में हमें सूझबूझ के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर बिहार पहले अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष मणि कुमार बौद्ध, जिला अध्यक्ष अक्षय कुमार दास, बिहार सरकार के पूर्व डिप्टी सचिव अनिल आर्य, प्रोफेसर अभय कुमार, प्रोफेसर वंदना कुमारी, प्रोफेसर चंदन कुमार, रिसर्च स्कॉलर अमन रंजन यादव, हेमंत कुमार, कंचन कुमारी और सुमित यादव सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया। मुंगेर शहर के नगर भवन में रविवार को संत शिरोमणि रविदास महाराज की 627वीं जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकर दास ने की, जबकि संचालन इंजीनियर प्रमोद दास ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. विलक्षण बौद्ध, प्रोफेसर देवराज सुमन, जमालपुर की उप मुख्य पार्षद अंजली कुमारी और अजीत कुमार प्रेम ने संत रविदास महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। सभी अतिथियों ने संत रविदास महाराज के जीवन और शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. विलक्षण बौद्ध ने अपने संबोधन में कहा कि लोगों को रविदास महाराज के विचारों को जानना चाहिए और उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि आज देश में दो विचारधाराओं के बीच टकराव दिख रहा है। ऐसे में हमें सूझबूझ के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर बिहार पहले अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष मणि कुमार बौद्ध, जिला अध्यक्ष अक्षय कुमार दास, बिहार सरकार के पूर्व डिप्टी सचिव अनिल आर्य, प्रोफेसर अभय कुमार, प्रोफेसर वंदना कुमारी, प्रोफेसर चंदन कुमार, रिसर्च स्कॉलर अमन रंजन यादव, हेमंत कुमार, कंचन कुमारी और सुमित यादव सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।


