भगवानपुर में अनियंत्रित कार ने तीन गाड़ियों को टक्कर मारी:लोगों ने पीछा कर पकड़ा, गुस्साई भीड़ ने वाहन के शीशे तोड़े

भगवानपुर में अनियंत्रित कार ने तीन गाड़ियों को टक्कर मारी:लोगों ने पीछा कर पकड़ा, गुस्साई भीड़ ने वाहन के शीशे तोड़े

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर उस समय अफरातफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार कार ने सराय टोल प्लाजा के पास स्कॉर्पियो सहित तीन वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार होने लगा, जिसका पीछा कर भगवानपुर अड्डा चौक के पास रोका गया। स्कॉर्पियो सवार ने बताया कि कार चालक ने टक्कर मारने के बाद भागने की कोशिश की। स्कॉर्पियो सवार ने कार का पीछा किया और भगवानपुर अड्डा चौक के पास उसे आगे से रोक लिया। इसके बाद कार सवार तीन युवकों और स्कॉर्पियो चालक के बीच मारपीट की नौबत आ गई। घटना स्थल पर देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। उग्र भीड़ ने कार के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर के लिए वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया। स्कॉर्पियो सवार ने किसी तरह कार सवारों को मुजफ्फरपुर की ओर रवाना कर दिया। बाद में भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की, लेकिन तब तक कार सवार वहां से जा चुके थे। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर उस समय अफरातफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार कार ने सराय टोल प्लाजा के पास स्कॉर्पियो सहित तीन वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार होने लगा, जिसका पीछा कर भगवानपुर अड्डा चौक के पास रोका गया। स्कॉर्पियो सवार ने बताया कि कार चालक ने टक्कर मारने के बाद भागने की कोशिश की। स्कॉर्पियो सवार ने कार का पीछा किया और भगवानपुर अड्डा चौक के पास उसे आगे से रोक लिया। इसके बाद कार सवार तीन युवकों और स्कॉर्पियो चालक के बीच मारपीट की नौबत आ गई। घटना स्थल पर देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। उग्र भीड़ ने कार के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर के लिए वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया। स्कॉर्पियो सवार ने किसी तरह कार सवारों को मुजफ्फरपुर की ओर रवाना कर दिया। बाद में भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की, लेकिन तब तक कार सवार वहां से जा चुके थे। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *