श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने खगड़िया पहुंचे चिराग:बोले- ‘विपक्ष का काम जनता के बीच भ्रम-डर और असुरक्षा का माहौल बनाना’

श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने खगड़िया पहुंचे चिराग:बोले- ‘विपक्ष का काम जनता के बीच भ्रम-डर और असुरक्षा का माहौल बनाना’

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान रविवार को खगड़िया पहुंचे। उन्होंने सदर प्रखंड के रहीमपुर मध्य पंचायत स्थित नन्हकू मंडल टोला में स्मृतिशेष सत्यार्थ प्रकाश पासवान की श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया। मंत्री ने दिवंगत आत्मा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस श्रद्धांजलि सभा में बिहार सरकार के मंत्री संजय पासवान, सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, विधायक हुलास पांडेय, पूर्व कुलपति डॉ. अर्जुन प्रसाद, कांग्रेस नेता कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, लोजपा (रामविलास) के प्रांतीय नेता डॉ. पवन जयसवाल, जदयू प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद् और समाजसेवी उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्व. सत्यार्थ प्रकाश पासवान के सामाजिक योगदान, सरल व्यक्तित्व और समाज सेवा के प्रति उनकी निष्ठा को याद किया। उन्होंने उनके जीवन को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। यह भी बताया गया कि स्व. सत्यार्थ प्रकाश पासवान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की फुफेरी बहन गुंजन कुमारी के ससुर थे। चिराग पासवान के आगमन पर श्रद्धांजलि स्थल पर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की भारी भीड़ उमड़ी। मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम जनता के बीच भ्रम, डर और असुरक्षा का माहौल पैदा करना है। पासवान ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज जितना सुरक्षित है, उतना पहले कभी नहीं रहा। उन्होंने देश की सुरक्षा को केवल आतंकी हमलों तक सीमित न बताते हुए कहा कि भारत आर्थिक, सामाजिक और आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर भी मजबूत हुआ है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि महाराष्ट्र जैसे वित्तीय केंद्र में पहले आतंकी हमले होते थे, जिन पर अब काफी हद तक नियंत्रण है। पासवान ने यह भी बताया कि नक्सलवाद, जो कभी एक बड़ी चुनौती था, अब कुछ जिलों तक ही सीमित रह गया है। किसानों के मुद्दे पर चिराग पासवान ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का रुख बिल्कुल साफ है और किसानों से जुड़े सभी पक्षों की राय ली जा रही है, ताकि उनके अधिकार और हित पूरी तरह सुरक्षित रहें।
वहीं पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार न किसी को फंसाती है और न किसी को बचाती है। मामले की जांच एक स्वतंत्र जांच समिति कर रही है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी और यदि कोई निर्दोष होगा तो उसे पूरा न्याय मिलेगा। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान रविवार को खगड़िया पहुंचे। उन्होंने सदर प्रखंड के रहीमपुर मध्य पंचायत स्थित नन्हकू मंडल टोला में स्मृतिशेष सत्यार्थ प्रकाश पासवान की श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया। मंत्री ने दिवंगत आत्मा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस श्रद्धांजलि सभा में बिहार सरकार के मंत्री संजय पासवान, सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, विधायक हुलास पांडेय, पूर्व कुलपति डॉ. अर्जुन प्रसाद, कांग्रेस नेता कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, लोजपा (रामविलास) के प्रांतीय नेता डॉ. पवन जयसवाल, जदयू प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद् और समाजसेवी उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्व. सत्यार्थ प्रकाश पासवान के सामाजिक योगदान, सरल व्यक्तित्व और समाज सेवा के प्रति उनकी निष्ठा को याद किया। उन्होंने उनके जीवन को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। यह भी बताया गया कि स्व. सत्यार्थ प्रकाश पासवान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की फुफेरी बहन गुंजन कुमारी के ससुर थे। चिराग पासवान के आगमन पर श्रद्धांजलि स्थल पर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की भारी भीड़ उमड़ी। मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम जनता के बीच भ्रम, डर और असुरक्षा का माहौल पैदा करना है। पासवान ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज जितना सुरक्षित है, उतना पहले कभी नहीं रहा। उन्होंने देश की सुरक्षा को केवल आतंकी हमलों तक सीमित न बताते हुए कहा कि भारत आर्थिक, सामाजिक और आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर भी मजबूत हुआ है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि महाराष्ट्र जैसे वित्तीय केंद्र में पहले आतंकी हमले होते थे, जिन पर अब काफी हद तक नियंत्रण है। पासवान ने यह भी बताया कि नक्सलवाद, जो कभी एक बड़ी चुनौती था, अब कुछ जिलों तक ही सीमित रह गया है। किसानों के मुद्दे पर चिराग पासवान ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का रुख बिल्कुल साफ है और किसानों से जुड़े सभी पक्षों की राय ली जा रही है, ताकि उनके अधिकार और हित पूरी तरह सुरक्षित रहें।
वहीं पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार न किसी को फंसाती है और न किसी को बचाती है। मामले की जांच एक स्वतंत्र जांच समिति कर रही है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी और यदि कोई निर्दोष होगा तो उसे पूरा न्याय मिलेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *