अरवल में ऑटो-ट्रक की टक्कर, दो महिलाओं की मौत:आठ लोग घायल, शिव चर्चा से लौटते समय हुआ हादसा, विधायक ने आयोजन किया था

अरवल में ऑटो-ट्रक की टक्कर, दो महिलाओं की मौत:आठ लोग घायल, शिव चर्चा से लौटते समय हुआ हादसा, विधायक ने आयोजन किया था

अरवल सदर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 पर रविवार शाम बलिदाद खभैनी मोड़ के पास एक ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद जिले में हड़कंप मच गया और प्रशासनिक अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे। मृतकों में रामपुर कोनी गांव की दो महिलाएं शामिल घायलों में से तीन को प्राथमिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है, जबकि पांच का इलाज अरवल सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की पहचान रामपुर कोनी गांव निवासी सोना देवी (पति बाबूलाल यादव) और कलावती देवी (पति शुक्र यादव) के रूप में हुई है। घायल प्रहलाद साहू ने बताया कि सभी लोग मधुबन खेल मैदान में आयोजित शिव चर्चा कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन अरवल के वर्तमान विधायक मनोज शर्मा द्वारा किया गया था। शिव चर्चा समाप्त होने के बाद घर लौटते समय यह दुर्घटना हुई। हादसे में ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त मौके पर पहुंचे एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि शिव चर्चा के आयोजन के लिए अनुमति ली गई थी और इसमें लगभग 15,000 से 20,000 लोग मौजूद थे। हादसे में ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक को जब्त कर लिया है और उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायलों में पहलेजा गांव की गुड़िया देवी (पति धर्मेंद्र पासवान), सविता देवी (पति सीताराम पासवान) और दशावती देवी (पति सूरदयाल पासवान) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, कोनी कुटी गांव के धीरेंद्र कुमार (पिता राजेंद्र सिंह), रूनी देवी (पति धन्केश्वर रजक), रीना देवी (पति संजय रजक) और शांति देवी भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि विधायक मनोज शर्मा ने अपनी जीत के लिए मन्नत पूरी होने पर इस शिव चर्चा का आयोजन किया था। अरवल सदर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 पर रविवार शाम बलिदाद खभैनी मोड़ के पास एक ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद जिले में हड़कंप मच गया और प्रशासनिक अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे। मृतकों में रामपुर कोनी गांव की दो महिलाएं शामिल घायलों में से तीन को प्राथमिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है, जबकि पांच का इलाज अरवल सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की पहचान रामपुर कोनी गांव निवासी सोना देवी (पति बाबूलाल यादव) और कलावती देवी (पति शुक्र यादव) के रूप में हुई है। घायल प्रहलाद साहू ने बताया कि सभी लोग मधुबन खेल मैदान में आयोजित शिव चर्चा कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन अरवल के वर्तमान विधायक मनोज शर्मा द्वारा किया गया था। शिव चर्चा समाप्त होने के बाद घर लौटते समय यह दुर्घटना हुई। हादसे में ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त मौके पर पहुंचे एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि शिव चर्चा के आयोजन के लिए अनुमति ली गई थी और इसमें लगभग 15,000 से 20,000 लोग मौजूद थे। हादसे में ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक को जब्त कर लिया है और उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायलों में पहलेजा गांव की गुड़िया देवी (पति धर्मेंद्र पासवान), सविता देवी (पति सीताराम पासवान) और दशावती देवी (पति सूरदयाल पासवान) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, कोनी कुटी गांव के धीरेंद्र कुमार (पिता राजेंद्र सिंह), रूनी देवी (पति धन्केश्वर रजक), रीना देवी (पति संजय रजक) और शांति देवी भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि विधायक मनोज शर्मा ने अपनी जीत के लिए मन्नत पूरी होने पर इस शिव चर्चा का आयोजन किया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *