तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, 2 युवकों की मौत:मिर्जापुर में घर लौट रहे थे दोनों; अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, 2 युवकों की मौत:मिर्जापुर में घर लौट रहे थे दोनों; अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

जमालपुर में रानीबाग-जमालपुर रोड पर रविवार रात एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। यह घटना जय पट्टी गांव के पास हुई। मृतकों की पहचान जमालपुर कस्बा निवासी विवेक मौर्या (22) पुत्र विरेंद्र मौर्या और हसनैन (23) पुत्र अब्बास अली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक रविवार रात नारायनपुर से एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जय पट्टी गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में शोक छा गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *