औरंगाबाद शहर के कुशवाहा नगर गांव के पास आज तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप गाड़ी की चपेट में आने से साइकिल सवार एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल वृद्ध की पहचान फेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरा गांव निवासी गणेश यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल गणेश यादव ने बताया कि वे अपने घर से साइकिल पर सवार होकर किसी आवश्यक काम से औरंगाबाद शहर जा रहे थे। इसी दौरान जब वे कुशवाहा नगर गांव के समीप पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ओवरटेक करने के प्रयास में उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वृद्ध साइकिल समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने पिकअप चालक को पकड़कर पीटा हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर जुट गए और घायल वृद्ध की मदद में लग गए। आक्रोशित लोगों ने पिकअप वाहन और उसके चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। पहले जमकर उसकी पिटाई की। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल वृद्ध को एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनका इलाज शुरू किया। इस दुर्घटना में घायल वृद्ध के इलाज का पूरा खर्च पिकअप चालक की ओर से वहन किया गया है। घटना के बाद कुछ समय के लिए स्थानीय लोगों और पिकअप चालक के बीच बहस भी हुई, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही स्थिति शांत हो गई। पुलिस पिकअप चालक को अपने साथ थाने ले गई, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही घायल वृद्ध के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और उनका हाल जाना। परिजन आगे के बेहतर इलाज की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। औरंगाबाद शहर के कुशवाहा नगर गांव के पास आज तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप गाड़ी की चपेट में आने से साइकिल सवार एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल वृद्ध की पहचान फेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरा गांव निवासी गणेश यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल गणेश यादव ने बताया कि वे अपने घर से साइकिल पर सवार होकर किसी आवश्यक काम से औरंगाबाद शहर जा रहे थे। इसी दौरान जब वे कुशवाहा नगर गांव के समीप पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ओवरटेक करने के प्रयास में उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वृद्ध साइकिल समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने पिकअप चालक को पकड़कर पीटा हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर जुट गए और घायल वृद्ध की मदद में लग गए। आक्रोशित लोगों ने पिकअप वाहन और उसके चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। पहले जमकर उसकी पिटाई की। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल वृद्ध को एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनका इलाज शुरू किया। इस दुर्घटना में घायल वृद्ध के इलाज का पूरा खर्च पिकअप चालक की ओर से वहन किया गया है। घटना के बाद कुछ समय के लिए स्थानीय लोगों और पिकअप चालक के बीच बहस भी हुई, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही स्थिति शांत हो गई। पुलिस पिकअप चालक को अपने साथ थाने ले गई, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही घायल वृद्ध के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और उनका हाल जाना। परिजन आगे के बेहतर इलाज की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं।


