वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से भागा, मृतक ग्राम सागर का रहने वाला

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से भागा, मृतक ग्राम सागर का रहने वाला

मंडला जिले में नेशनल हाईवे पर रविवार रात एक सड़क हादसे में 22 साल के युवक की जान चली गई। यह दुर्घटना वेलवेदर स्कूल के पास हुई, जहां एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। ग्राम सागर का रहने वाला विशाल झारिया अपनी बाइक से जबलपुर मार्ग की ओर जा रहा था। इसी दौरान वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि विशाल बुरी तरह घायल हो गया। अस्पताल में मौत सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विशाल को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को मरचुरी में रखा गया है, जिसका सोमवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस की जांच पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास के सुरागों के जरिए आरोपी वाहन की पहचान की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *