मटिहानी विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने आज बेगूसराय में केशावे पेट्रोल पंप के पास विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में विधान पार्षद डॉ. उर्मिला ठाकुर, डॉ. तनवीर हसन सहित पूरे मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के राजद कार्यकर्ता के साथ जिले के प्रमुख कार्यकर्ता और महागठबंधन के अन्य दल के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोगो सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता हमारे लिए रीढ़ की हड्डी की तरह हैं। कार्यकर्ता की सेवा के लिए, उनके सुख-दुख में बेटा और सेवक बनकर सेवा करना मेरा पहली प्राथमिकता है। समाज के अंतिम पंक्ति में रहने वाले लोगों की सेवा करना धर्म है। जब तक सांस रहेगा, शरीर का एक-एक खून का कतरा जनता के लिए समर्पित रहेगा। बोगो सिंह गरीबों के मसीहा विधान पार्षद डॉ. उर्मिला ठाकुर ने कहा कि बोगो सिंह गरीबों के मसीहा हैं। वह समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलने का काम करते हैं। लालू प्रसाद यादव के विचारधारा से प्रभावित होकर उनकी विचारधारा को आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। मटिहानी विधानसभा की जनता का धन्यवाद कि उन्होंने बोगो सिंह जैसे व्यक्ति को विधानसभा भेजने का काम किया है। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बोगो सिंह ने नीट छात्रा हत्याकांड, पप्पू यादव की गिरफ्तारी और यूजीसी मामले को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला है। बोगो सिंह ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार नहीं है, कुर्सी इंजन की सरकार है। बिहार में लोक की हार और तंत्र की जीत हुई है। बिहार की जनता ने एनडीए को बहुमत नहीं दिया। एनडीए सरकार झूठी जुबान से झूठी बात कहती है। कहा जाता है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, लेकिन जो धन्ना सेठ और शासन-प्रशासन में बैठे हैं, उनके द्वारा बेटी की इज्जत लूटी जा रही है और बिहार सरकार मूकदर्शक बनी है। जनता को दिग्भ्रमित करने के लिए सीबीआई जांच का आदेश दिया गया, जो 25-50 साल के लिए ठंडा बस्ते में चला जाएगा। बिहार सरकार में ताकत और इंसानियत है तो हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच करवा कर 3 महीना के अंदर पीड़ित परिवार को न्याय दे। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर बोगो सिंह ने कहा कि जो भी सरकार के विरोध में और जन मानस की आवाज उठाने का काम करेंगे, उन्हें दबाया जा रहा है। साधारण मतदाता हों, चाहे किसी विचारधारा के मानने वाले सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता हों, सांसद-विधायक हों, उनकी आवाज को इसी तरह कुचलने का काम किया जाएगा। पप्पू यादव की गिरफ्तारी घोर निंदनीय है। मंच से नीतीश कुमार के पीठ में छूरा भोंकने के आरोप के सवाल पर कहा कि हम नीतीश कुमार के बिहार में इकलौते विधायक थे, जो मानवीय संवेदना पर सेवा करने का काम करते थे। नितीश बाबू भी इस बात को जानते थे कि बिहार में बोगो सिंह ही एक विधायक है, जो 24 घंटा 365 दिन जनता की सेवा में लगा रहता है। 2020 में 333 वोट से चुनाव हार गए तो नीतीश जी ने 5 साल तक मटिहानी के मतदाता और बोगो सिंह को अपमानित करने का काम किया। लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर एमएलए ने कहा कि महागठबंधन के कार्यकर्ता और नेता जिस रूप में हमें रखना चाहेंगे, बोगो सिंह के पास जो ऊर्जा है, उस ऊर्जा से बेगूसराय की आवाज बनकर काम करेगा। जब से राजनीति और सामाजिक जीवन में आए हैं, जाति-धर्म-क्षेत्रवाद को नहीं माना। आजादी जिसकी भी सरकार बनी, कौन जाति के नेता प्रधानमंत्री- मुख्यमंत्री या मंत्री बने, यह मैं नहीं जानता। 78 साल के बाद भी बिहार और देश में यदि असमानता है, तो इसके लिए जिम्मेवार राजनेता हैं। मटिहानी विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने आज बेगूसराय में केशावे पेट्रोल पंप के पास विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में विधान पार्षद डॉ. उर्मिला ठाकुर, डॉ. तनवीर हसन सहित पूरे मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के राजद कार्यकर्ता के साथ जिले के प्रमुख कार्यकर्ता और महागठबंधन के अन्य दल के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोगो सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता हमारे लिए रीढ़ की हड्डी की तरह हैं। कार्यकर्ता की सेवा के लिए, उनके सुख-दुख में बेटा और सेवक बनकर सेवा करना मेरा पहली प्राथमिकता है। समाज के अंतिम पंक्ति में रहने वाले लोगों की सेवा करना धर्म है। जब तक सांस रहेगा, शरीर का एक-एक खून का कतरा जनता के लिए समर्पित रहेगा। बोगो सिंह गरीबों के मसीहा विधान पार्षद डॉ. उर्मिला ठाकुर ने कहा कि बोगो सिंह गरीबों के मसीहा हैं। वह समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलने का काम करते हैं। लालू प्रसाद यादव के विचारधारा से प्रभावित होकर उनकी विचारधारा को आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। मटिहानी विधानसभा की जनता का धन्यवाद कि उन्होंने बोगो सिंह जैसे व्यक्ति को विधानसभा भेजने का काम किया है। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बोगो सिंह ने नीट छात्रा हत्याकांड, पप्पू यादव की गिरफ्तारी और यूजीसी मामले को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला है। बोगो सिंह ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार नहीं है, कुर्सी इंजन की सरकार है। बिहार में लोक की हार और तंत्र की जीत हुई है। बिहार की जनता ने एनडीए को बहुमत नहीं दिया। एनडीए सरकार झूठी जुबान से झूठी बात कहती है। कहा जाता है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, लेकिन जो धन्ना सेठ और शासन-प्रशासन में बैठे हैं, उनके द्वारा बेटी की इज्जत लूटी जा रही है और बिहार सरकार मूकदर्शक बनी है। जनता को दिग्भ्रमित करने के लिए सीबीआई जांच का आदेश दिया गया, जो 25-50 साल के लिए ठंडा बस्ते में चला जाएगा। बिहार सरकार में ताकत और इंसानियत है तो हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच करवा कर 3 महीना के अंदर पीड़ित परिवार को न्याय दे। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर बोगो सिंह ने कहा कि जो भी सरकार के विरोध में और जन मानस की आवाज उठाने का काम करेंगे, उन्हें दबाया जा रहा है। साधारण मतदाता हों, चाहे किसी विचारधारा के मानने वाले सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता हों, सांसद-विधायक हों, उनकी आवाज को इसी तरह कुचलने का काम किया जाएगा। पप्पू यादव की गिरफ्तारी घोर निंदनीय है। मंच से नीतीश कुमार के पीठ में छूरा भोंकने के आरोप के सवाल पर कहा कि हम नीतीश कुमार के बिहार में इकलौते विधायक थे, जो मानवीय संवेदना पर सेवा करने का काम करते थे। नितीश बाबू भी इस बात को जानते थे कि बिहार में बोगो सिंह ही एक विधायक है, जो 24 घंटा 365 दिन जनता की सेवा में लगा रहता है। 2020 में 333 वोट से चुनाव हार गए तो नीतीश जी ने 5 साल तक मटिहानी के मतदाता और बोगो सिंह को अपमानित करने का काम किया। लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर एमएलए ने कहा कि महागठबंधन के कार्यकर्ता और नेता जिस रूप में हमें रखना चाहेंगे, बोगो सिंह के पास जो ऊर्जा है, उस ऊर्जा से बेगूसराय की आवाज बनकर काम करेगा। जब से राजनीति और सामाजिक जीवन में आए हैं, जाति-धर्म-क्षेत्रवाद को नहीं माना। आजादी जिसकी भी सरकार बनी, कौन जाति के नेता प्रधानमंत्री- मुख्यमंत्री या मंत्री बने, यह मैं नहीं जानता। 78 साल के बाद भी बिहार और देश में यदि असमानता है, तो इसके लिए जिम्मेवार राजनेता हैं।


