संघ शताब्दी वर्ष पर सांस्कृतिक कार्यक्रम:भारत विकास परिषद और संगीत नाटक अकादमी ने किया आयोजन

संघ शताब्दी वर्ष पर सांस्कृतिक कार्यक्रम:भारत विकास परिषद और संगीत नाटक अकादमी ने किया आयोजन

संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर भारत विकास परिषद और उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संत गाडगे जी महाराज संगीत नाटक अकादमी में आयोजित किया। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति, कला और राष्ट्रभावना को सशक्त मंच प्रदान करना तथा नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ना था। कार्यक्रम में देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों और आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभागार में उत्साह का माहौल बना दिया। कलाकारों के प्रदर्शन ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया और उन्हें सराहना मिली।संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संघ परिवार के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख स्वांत रंजन ने कार्यक्रम का मार्गदर्शन किया। तन समर्पित, मन समर्पित’ जैसे गीतों की प्रस्तुति दी कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल के निर्देशन में हुआ, जिसकी अध्यक्षता जयंत खोत ने की। संगीत निर्देशन की जिम्मेदारी केवल कुमार ने संभाली, जबकि डॉ. सीमा भारद्वाज ने संयोजन और प्रभावी उद्घोषणा के माध्यम से कार्यक्रम को सुचारु रूप से आगे बढ़ाया। आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारी भातखंडे एलुमनाइ और भातखंडे संस्कृत विद्यालय से संबद्ध थे। डॉ. सीमा भारद्वाज के संयोजन और केवल कुमार के संगीत निर्देशन में कलाकारों ने ‘चंदन है इस देश की माटी’, ‘देश हमें देता है सब कुछ’, ‘संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो’, ‘मन मस्त फकीरी धारी है’ एवं ‘तन समर्पित, मन समर्पित’ जैसे गीतों की प्रस्तुति दी। कलाकारों के प्रयासों की सराहना की इस अवसर पर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति हमारी पहचान है और ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता, संस्कार तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कलाकारों के प्रयासों की सराहना करते हुए संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में सभी की भागीदारी को आवश्यक बताया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *