ट्रक ने लोडिंग टेम्पो को मारी टक्कर, ड्राइवर घायल:केबिन में कई देर फंसा रहा ड्राइवर, सुखेर थाना क्षेत्र का मामला

ट्रक ने लोडिंग टेम्पो को मारी टक्कर, ड्राइवर घायल:केबिन में कई देर फंसा रहा ड्राइवर, सुखेर थाना क्षेत्र का मामला

उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में अम्बेरी से नाथद्वारा की ओर जाने वाले मार्ग पर रविवार देर शाम सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक लोडिंग टेम्पो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और ट्रेफिक जाम हो गया। दरअसल, अम्बेरी की ओर से नाथद्वारा की तरफ एक ट्रक जा रहा था। तभी सामने से एक लोडिंग टेम्पो आया और अचानक कट मारकर टर्न लिया। तभी ट्रक ने उसे चपेट में लिया। टेम्पो पलट गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में टेम्पो ड्राइवर बुरी तरह केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंची सुखेर थाना पुलिस ने राहगीरों की मदद से फंसे हुए ड्राइवर को बाहर निकाला और एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, क्षतिग्रस्त लोडिंग टेम्पो और ट्रक को थाने लाया गया। पीछे वाले ट्रक ने भी आगे वाले को मारी दी टक्कर
हादसे के दौरान पीछे आ रहा एक अन्य तेज रफ्तार ट्रक भी अचानक ब्रेक लगाने के बावजूद आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा। सुखेर थाना एएसआई हरीश ने बताया कि हादसे के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए ट्रेफिक जाम हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रेफिक व्यवस्था बहाल कराई और क्षतिग्रस्त वाहन को साइड कराया। फिलहाल ट्रक को जब्त कर लिया और ड्राइवर को डिटेन किया है। ​घायल की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *