सुपौल में 14 वर्षीय किशोरी की मौत:NH-27 पर ट्रक ने मारी टक्कर, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम की, निर्माण लापरवाही पर उठे सवाल

सुपौल में 14 वर्षीय किशोरी की मौत:NH-27 पर ट्रक ने मारी टक्कर, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम की, निर्माण लापरवाही पर उठे सवाल

सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राम विशनपुर गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने सड़क पार कर रही किशोरी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। किशोरी के सिर और बाएं पैर में गंभीर चोटें आई
मृत किशोरी की पहचान राघोपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर दौलत पंचायत के वार्ड संख्या-12 निवासी छोटेलाल शर्मा की 14 वर्षीय पुत्री रीता कुमारी के रूप में की गई है। परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रीता खेत से काम कर घर लौट रही थी। इसी दौरान एनएच-27 पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल किशोरी को रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। लेकिन सदर अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर दीपक गुप्ता ने बताया कि किशोरी के सिर और बाएं पैर में गंभीर चोटें आई थीं। निर्माण कार्य में भारी लापरवाही का आरोप
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-27 को घटनास्थल पर बांस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। प्रदर्शनकारियों ने एनएच-27 पर चल रहे निर्माण कार्य में भारी लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि संवेदक द्वारा सड़क को वन-वे कर दिया जाता है, लेकिन कार्य बंद रहने के बावजूद लंबे समय तक वन-वे व्यवस्था बनी रहती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। इसी दौरान किशोरी की मौत की खबर फैलने से लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। सूचना मिलने पर राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त कराया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित पक्ष के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राम विशनपुर गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने सड़क पार कर रही किशोरी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। किशोरी के सिर और बाएं पैर में गंभीर चोटें आई
मृत किशोरी की पहचान राघोपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर दौलत पंचायत के वार्ड संख्या-12 निवासी छोटेलाल शर्मा की 14 वर्षीय पुत्री रीता कुमारी के रूप में की गई है। परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रीता खेत से काम कर घर लौट रही थी। इसी दौरान एनएच-27 पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल किशोरी को रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। लेकिन सदर अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर दीपक गुप्ता ने बताया कि किशोरी के सिर और बाएं पैर में गंभीर चोटें आई थीं। निर्माण कार्य में भारी लापरवाही का आरोप
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-27 को घटनास्थल पर बांस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। प्रदर्शनकारियों ने एनएच-27 पर चल रहे निर्माण कार्य में भारी लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि संवेदक द्वारा सड़क को वन-वे कर दिया जाता है, लेकिन कार्य बंद रहने के बावजूद लंबे समय तक वन-वे व्यवस्था बनी रहती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। इसी दौरान किशोरी की मौत की खबर फैलने से लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। सूचना मिलने पर राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त कराया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित पक्ष के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *