बेंगलुरु में बॉडीबिल्डर ने प्रेमिका की सगाई पर किया सुसाइड:गर्लफ्रेंड ने सगाई की साड़ी दिखाते हुए कहा था- मेरी शादी कहीं और तय हो गई है

बेंगलुरु में बॉडीबिल्डर ने प्रेमिका की सगाई पर किया सुसाइड:गर्लफ्रेंड ने सगाई की साड़ी दिखाते हुए कहा था- मेरी शादी कहीं और तय हो गई है

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शनिवार को एक 26 साल के जिम ट्रेनर और बॉडीबिल्डर ने सुसाइड कर लिया। यह कदम उसने तब उठाया, जब उसे उसकी गर्लफ्रेंड ने बताया कि उसकी कहीं और सगाई हो गई है। किरण नाम के इस 26 साल के 26 साल के बॉडीबिल्डर ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी प्रेमिका और उसकी मां को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। तीन सालों से रिलेशनशिप में थे
नॉर्थ बेंगलुरु के महालक्ष्मी गेलेयारा बालागा लेआउट में रहने वाला किरण के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि दोनों करीब तीन सालों से रिलेशन में थे। प्रेमिका ने करीब 15 दिन पहले उसे अपनी सगाई के बारे में बताया था। इतना ही नहीं, उसे शादी का निमंत्रण कार्ड और शादी की साड़ी भी दिखाई थी। इसी बात से हत होकर किरण ने शनिवार को अपने कमरे में फांसी लगा लगी। वैलेंटाइन डे मनाने की तैयारी कर रहा था
किरण के परिवार ने पुलिस को यह भी बताया कि वह वैलेंटाइन डे मनाने की तैयारी कर रहा था और अपनी प्रेमिका के लिए तोहफा भी खरीदने वाला था। लेकिन, उसकी शादी की खबर सुनकर पूरी तरह टूट गया था। शनिवार शाम को घर लौटने के बाद किरण ने अपनी मां से एक सफेद कागज और पेन मांगा। जब मां ने इसका कारण पूछा तो उसने कहा कि जिम में आने वाले कुछ लोगों के पैसों के लेन-देन का हिसाब लिखना है। सुसाइड नोट में लगाए आरोप
इसके बाद किरण ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। काफी देर तक जवाब न मिलने पर परिवार वालों ने पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजा तोड़ कर कमरे में दाखिल हुए तो किरण को फंदे से लटकता देखा। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस घर पहुंची, तो उन्हें एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें किरण ने प्रेमिका और उसकी मां को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। किरण ने सुसाइड नोट में अपने मोबाइल फोन का पासवर्ड भी लिखा था। अपनी कमाई से प्रेमिका के घर का लोन भी चुकाया था
परिवार वालों ने आरोप लगाया कि किरण ने अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा अपनी प्रेमिका के घर का लोन चुकाने में भी खर्च किया था। वह उससे बहुत प्यार करता था और जल्द ही उससे शादी करना चाहता था। लेकिन, प्रेमिका ने उसे धोखा देकर किसी और लड़के से सगाई कर ली। किरण नॉर्थ बेंगलुरु में बहुत फेमस था और कई बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले चुका था। परिवार की शिकायत पर महालक्ष्मी लेआउट पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। ———————–
क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… प्रेमी शादीशुदा…पता चलते ही बहन ने खुद को गोली मारी:नोएडा में भाई बोला- कॉन्स्टेबल के साथ चोरी छिपे कर ली थी शादी मेरी बहन प्रिया और आशीष दोनों शादी करना चाहते थे। परिवार ने भी शादी के लिए सहमति दे दी थी। बाद में मेरी बहन को पता चला कि आशीष पहले से शादीशुदा है। जब इस बारे में बहन ने आशीष से पूछा, तो वह उसे आत्महत्या के लिए उकसाने लगा। पूरी खबर पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *