मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत:परिजनों ने सड़क पर की आगजनी, डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत:परिजनों ने सड़क पर की आगजनी, डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में 26 साल की प्रसूता काजल देवी की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है और आज कन्हौली मोड़ के पास शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और आगजनी कर यातायात बाधित कर दिया। परिजनों के अनुसार, काजल देवी को शनिवार दोपहर प्रसव पीड़ा होने पर बेला रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने सामान्य प्रसव की बजाय ऑपरेशन (सिजेरियन) की सलाह दी। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही के कारण काजल की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने टायर जलाकर विरोध जताया काजल की मौत की खबर मिलने के बाद शनिवार को भी अस्पताल परिसर में तनाव फैल गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद काजल का शव उसके कन्हौली मोड़ स्थित आवास पर पहुंचा। इसके बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने टायर जलाकर विरोध जताया, जिससे यातायात बाधित हो गया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और संबंधित डॉक्टरों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर गाड़ी की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। डीएसपी नगर सुरेश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मिठनपुरा और बेला थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा, “पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मृतका के परिजनों से लिखित आवेदन मिलने का इंतजार है। जैसे ही आवेदन मिलेगा, अस्पताल और संबंधित दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में 26 साल की प्रसूता काजल देवी की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है और आज कन्हौली मोड़ के पास शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और आगजनी कर यातायात बाधित कर दिया। परिजनों के अनुसार, काजल देवी को शनिवार दोपहर प्रसव पीड़ा होने पर बेला रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने सामान्य प्रसव की बजाय ऑपरेशन (सिजेरियन) की सलाह दी। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही के कारण काजल की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने टायर जलाकर विरोध जताया काजल की मौत की खबर मिलने के बाद शनिवार को भी अस्पताल परिसर में तनाव फैल गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद काजल का शव उसके कन्हौली मोड़ स्थित आवास पर पहुंचा। इसके बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने टायर जलाकर विरोध जताया, जिससे यातायात बाधित हो गया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और संबंधित डॉक्टरों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर गाड़ी की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। डीएसपी नगर सुरेश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मिठनपुरा और बेला थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा, “पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मृतका के परिजनों से लिखित आवेदन मिलने का इंतजार है। जैसे ही आवेदन मिलेगा, अस्पताल और संबंधित दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *