दरभंगा में सांसद पप्पू यादव को 35 साल पुराने मामले में जेल भेजे जाने के बाद उनके समर्थकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। इसी को लेकर आज शैतान चौक से मसाल जुलूस निकाला गया, जो खान चौक पहुंचकर नीतीश कुमार के पुतला दहन में तब्दील हो गया। मसाल जुलूस का नेतृत्व डॉ. मुन्ना खान और चुनमुन यादव कर रहे थे। जुलूस में हजारों समर्थक शामिल हुए, जिनके हाथों में मशालें थीं और सरकार विरोधी नारे लगाए जा रहे थे। पुतला दहन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने माहौल को पूरी तरह राजनीतिक रंग दे दिया। पुतला दहन के बाद समर्थकों को संबोधित करते हुए डॉ. मुन्ना खान ने कहा कि पप्पू यादव केवल एक नेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा बन चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जो भी नेता सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे जेल में डालकर खत्म करने की कोशिश की जाती है। जेल में जहर देकर मारने की आशंका जताई डॉ. मुन्ना खान ने कहा कि “हम लोगों को डर है कि सांसद पप्पू यादव को भी जेल में जहर देकर मार दिया जा सकता है। अगर ऐसा कुछ हुआ तो पूरा बिहार धधक उठेगा। जेल की दीवारें संघर्ष को नहीं रोक सकतीं।” उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और न्यायालय गरीबों की आवाज के साथ अन्याय नहीं होने देगा। आवाज को दबाने की कोशिश हो रही डॉ. मुन्ना खान ने कहा कि यह गिरफ्तारी केवल एक नेता की नहीं, बल्कि उस आवाज को दबाने की कोशिश है, जो संकट के समय लोगों के साथ खड़ी होती है। उन्होंने कहा कि जब तक निट छात्रा को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।“पप्पू यादव अब व्यक्ति नहीं, विचारधारा हैं। चुनमुन यादव ने कहा कि पप्पू यादव वर्षों से संघर्ष करते आए हैं और बिहार की बेटियों को न्याय दिलाने के लिए भी लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने इसे पूरे बिहार के परिवारों का मामला बताते हुए लोगों से समर्थन में सड़क पर उतरने की अपील की। दरभंगा में सांसद पप्पू यादव को 35 साल पुराने मामले में जेल भेजे जाने के बाद उनके समर्थकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। इसी को लेकर आज शैतान चौक से मसाल जुलूस निकाला गया, जो खान चौक पहुंचकर नीतीश कुमार के पुतला दहन में तब्दील हो गया। मसाल जुलूस का नेतृत्व डॉ. मुन्ना खान और चुनमुन यादव कर रहे थे। जुलूस में हजारों समर्थक शामिल हुए, जिनके हाथों में मशालें थीं और सरकार विरोधी नारे लगाए जा रहे थे। पुतला दहन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने माहौल को पूरी तरह राजनीतिक रंग दे दिया। पुतला दहन के बाद समर्थकों को संबोधित करते हुए डॉ. मुन्ना खान ने कहा कि पप्पू यादव केवल एक नेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा बन चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जो भी नेता सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे जेल में डालकर खत्म करने की कोशिश की जाती है। जेल में जहर देकर मारने की आशंका जताई डॉ. मुन्ना खान ने कहा कि “हम लोगों को डर है कि सांसद पप्पू यादव को भी जेल में जहर देकर मार दिया जा सकता है। अगर ऐसा कुछ हुआ तो पूरा बिहार धधक उठेगा। जेल की दीवारें संघर्ष को नहीं रोक सकतीं।” उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और न्यायालय गरीबों की आवाज के साथ अन्याय नहीं होने देगा। आवाज को दबाने की कोशिश हो रही डॉ. मुन्ना खान ने कहा कि यह गिरफ्तारी केवल एक नेता की नहीं, बल्कि उस आवाज को दबाने की कोशिश है, जो संकट के समय लोगों के साथ खड़ी होती है। उन्होंने कहा कि जब तक निट छात्रा को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।“पप्पू यादव अब व्यक्ति नहीं, विचारधारा हैं। चुनमुन यादव ने कहा कि पप्पू यादव वर्षों से संघर्ष करते आए हैं और बिहार की बेटियों को न्याय दिलाने के लिए भी लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने इसे पूरे बिहार के परिवारों का मामला बताते हुए लोगों से समर्थन में सड़क पर उतरने की अपील की।


