बेतिया में पिकअप की चपेट में आए वृद्ध की मौत:बिना रजिस्ट्रेशन वाली गाड़ी की चपेट में आए 70 वर्षीय

बेतिया में पिकअप की चपेट में आए वृद्ध की मौत:बिना रजिस्ट्रेशन वाली गाड़ी की चपेट में आए 70 वर्षीय

पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आने से 70 वर्षीय रामसेवक साह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बेतिया रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। परिजन बोले- बाजार गए थे,सड़क किनारे बैठे हुए थे यह घटना शहीद भगत सिंह फील्ड के पास हुई। परिजनों ने बताया कि रामसेवक साह बाजार गए थे और सड़क किनारे बैठे हुए थे, तभी एक बिना रजिस्ट्रेशन वाली अशोक लेलैंड एलआरपी डीजल पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। लोगों ने घायल रामसेवक साह को अस्पताल पहुंचाया स्थानीय लोगों की मदद से घायल रामसेवक साह को पहले बैरिया भेजा गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया। मृतक की पहचान बैरिया के नौकाटोला गांव निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आने से 70 वर्षीय रामसेवक साह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बेतिया रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। परिजन बोले- बाजार गए थे,सड़क किनारे बैठे हुए थे यह घटना शहीद भगत सिंह फील्ड के पास हुई। परिजनों ने बताया कि रामसेवक साह बाजार गए थे और सड़क किनारे बैठे हुए थे, तभी एक बिना रजिस्ट्रेशन वाली अशोक लेलैंड एलआरपी डीजल पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। लोगों ने घायल रामसेवक साह को अस्पताल पहुंचाया स्थानीय लोगों की मदद से घायल रामसेवक साह को पहले बैरिया भेजा गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया। मृतक की पहचान बैरिया के नौकाटोला गांव निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *