विदिशा के शीतलधाम स्थित बर्रो वाले बाबा मंदिर में चार जिन प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। संत शिरोमणि आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागरजी की प्रेरणा और आचार्य श्री समय सागर महाराज के आशीर्वाद से नगर में इन प्रतिमाओं की भव्य आगवानी यात्रा निकाली गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूब गया। यह आगवानी यात्रा निर्यापक श्रमण मुनि श्री संभवसागर महाराज, मुनि श्री निस्सीम सागर महाराज और मुनि श्री संस्कार सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में निकाली गई। जुलूस में समाज के सदस्य अनुशासित पंक्तियों में चल रहे थे। सबसे आगे आकर्षक रथ में चारों जिन प्रतिमाएं विराजमान थीं, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनीं। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए इस जुलूस का नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। भक्ति संगीत, जयघोष और मंगल पाठ से वातावरण श्रद्धापूर्ण हो गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिला मंडल, युवा वर्ग और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सक्रिय भागीदारी की। ‘समवशरण में सभी को समान अवसर’ इस अवसर पर मुनि श्री संभवसागर महाराज ने प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि समवशरण एक ऐसी व्यवस्था है जहां सभी जीवों को समान अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने प्रत्येक परिवार से वेदिका निर्माण में सहभागिता का आह्वान किया और कहा कि हर परिवार से एक शिला वेदिका में स्थापित होनी चाहिए। 12 से 15 फरवरी तक शिलान्यास शीतलधाम विदिशा में 12 से 15 फरवरी तक वेदिका शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यासागर नवयुवक मंडल, युवा वर्ग और महिला मंडलों ने सक्रिय भूमिका निभाई।


