सड़क हादसे में युवक की मौत:पूर्णिया में घायल अररिया के युवक ने तोड़ा दम, इलाज में खर्च किए 3 लाख रुपये

सड़क हादसे में युवक की मौत:पूर्णिया में घायल अररिया के युवक ने तोड़ा दम, इलाज में खर्च किए 3 लाख रुपये

अररिया के बिन टोला वार्ड संख्या 8 निवासी 27 वर्षीय उत्तम महतो की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। पूर्णिया के रानीपतरा टोल टैक्स के समीप रानीपतरा ओवरब्रिज के पास 1 फरवरी को एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल उत्तम महतो का नेपाल के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां करीब एक सप्ताह बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। उत्तम महतो पड़ोस के एक व्यक्ति की अंत्येष्टि में शामिल होने मनिहारी गए थे। वापसी के दौरान जब वे सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए नेपाल के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इलाज के दौरान ही उत्तम महतो की मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद परिजनों ने शव को उनके निज निवास बिन टोला वार्ड संख्या 8 लाया। सूचना मिलने पर यातायात थाना पुलिस अररिया मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को सदर अस्पताल अररिया में पोस्टमार्टम कराया और फिर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। उत्तम महतो स्वर्गीय जगदीश महतो के पुत्र थे और अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके बड़े भाई गोपाल महतो ने बताया कि उत्तम परिवार की पूरी जिम्मेदारी संभालते थे। उत्तम अपने पीछे पत्नी, तीन छोटी बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। परिवार ने उत्तम के इलाज में लगभग 3 लाख रुपये खर्च किए, जिससे अब वे आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। अररिया के बिन टोला वार्ड संख्या 8 निवासी 27 वर्षीय उत्तम महतो की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। पूर्णिया के रानीपतरा टोल टैक्स के समीप रानीपतरा ओवरब्रिज के पास 1 फरवरी को एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल उत्तम महतो का नेपाल के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां करीब एक सप्ताह बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। उत्तम महतो पड़ोस के एक व्यक्ति की अंत्येष्टि में शामिल होने मनिहारी गए थे। वापसी के दौरान जब वे सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए नेपाल के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इलाज के दौरान ही उत्तम महतो की मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद परिजनों ने शव को उनके निज निवास बिन टोला वार्ड संख्या 8 लाया। सूचना मिलने पर यातायात थाना पुलिस अररिया मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को सदर अस्पताल अररिया में पोस्टमार्टम कराया और फिर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। उत्तम महतो स्वर्गीय जगदीश महतो के पुत्र थे और अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके बड़े भाई गोपाल महतो ने बताया कि उत्तम परिवार की पूरी जिम्मेदारी संभालते थे। उत्तम अपने पीछे पत्नी, तीन छोटी बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। परिवार ने उत्तम के इलाज में लगभग 3 लाख रुपये खर्च किए, जिससे अब वे आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *