पूर्णिया में सड़क हादसे में पैथोलॉजी संचालक की मौत हो गई। मृतक संचालक पैथोलॉजी बंद कर घर लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि न सिर्फ बाइक के परखच्चे उड़ गए। बल्कि इलाज के क्रम में निजी पैथोलॉजी संचालक ने दम तोड़ दिया। मामला सदर थाना क्षेत्र के खुश्कीबाग का है। मृतक की पहचान शशि सुमन (28) के रूप में हुई है, जो सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग टीओपी के गुलाबबाग इलाके का रहने वाला था। शशि सुमन की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बाइक की पुल की रेलिंग से टक्कर घटना की जानकारी देते हुए मृतक के चाचा शशि कुमार ने बताया कि शशि सुमन सृजन नामक पैथोलॉजी के संचालक थे, जिसकी पैथोलॉजी लाइन बाजार इलाके में स्थित है। वो पैथोलॉजी से घर लौट रहे थे, इसी दौरान खुश्कीबाग के पास उनकी बाइक अचानक बेकाबू हो गई और पुल की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मार्च में होने वाली थी शादी हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन-फानन में घायल शशि सुमन को इलाज के लिए GMCH पूर्णिया लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। शशि सुमन की शादी अगले महीने मार्च में होने वाली थी। हाल ही में उनकी इंगेजमेंट हुई थी और परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। चाचा शशि कुमार ने बताया कि शशि सुमन परिवार की रीढ़ थे और पैथोलॉजी के जरिए पूरे परिवार का भरण-पोषण करते थे। अभी तो शादी की तैयारी चल रही थी। सब कुछ ठीक था। हमें क्या पता था कि ऐसे अचानक सब खत्म हो जाएगा। घर का सहारा चला गया। सदर थाना के अपर थानाध्यक्ष शशि भगत ने बताया कि खुश्कीबाग में सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जांच में सामने आया है कि बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकराई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूर्णिया में सड़क हादसे में पैथोलॉजी संचालक की मौत हो गई। मृतक संचालक पैथोलॉजी बंद कर घर लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि न सिर्फ बाइक के परखच्चे उड़ गए। बल्कि इलाज के क्रम में निजी पैथोलॉजी संचालक ने दम तोड़ दिया। मामला सदर थाना क्षेत्र के खुश्कीबाग का है। मृतक की पहचान शशि सुमन (28) के रूप में हुई है, जो सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग टीओपी के गुलाबबाग इलाके का रहने वाला था। शशि सुमन की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बाइक की पुल की रेलिंग से टक्कर घटना की जानकारी देते हुए मृतक के चाचा शशि कुमार ने बताया कि शशि सुमन सृजन नामक पैथोलॉजी के संचालक थे, जिसकी पैथोलॉजी लाइन बाजार इलाके में स्थित है। वो पैथोलॉजी से घर लौट रहे थे, इसी दौरान खुश्कीबाग के पास उनकी बाइक अचानक बेकाबू हो गई और पुल की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मार्च में होने वाली थी शादी हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन-फानन में घायल शशि सुमन को इलाज के लिए GMCH पूर्णिया लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। शशि सुमन की शादी अगले महीने मार्च में होने वाली थी। हाल ही में उनकी इंगेजमेंट हुई थी और परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। चाचा शशि कुमार ने बताया कि शशि सुमन परिवार की रीढ़ थे और पैथोलॉजी के जरिए पूरे परिवार का भरण-पोषण करते थे। अभी तो शादी की तैयारी चल रही थी। सब कुछ ठीक था। हमें क्या पता था कि ऐसे अचानक सब खत्म हो जाएगा। घर का सहारा चला गया। सदर थाना के अपर थानाध्यक्ष शशि भगत ने बताया कि खुश्कीबाग में सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जांच में सामने आया है कि बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकराई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


