भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 9 फरवरी को 2 दिवसीय दौरे पर पटना पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला गृह प्रदेश आगमन है, जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। राजधानी पटना उनके स्वागत के लिए पूरी तरह सजधज कर तैयार है और पार्टी इसे ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में संजय सरावगी और विनोद तावड़े के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक बुलाई गई। बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में इस बात पर विशेष चर्चा की गई कि अन्य जिलों से पटना आने वाले कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यातायात, प्रवेश, बैठने और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाने के निर्देश दिए गए, ताकि कार्यक्रम सफल और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बापू सभागार में आयोजित स्वागत समारोह में प्रदेश भर से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष की उम्र में नितिन नवीन का भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है। यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक पल है।
दो दिनों में कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि नितिन नवीन अपने 2 दिवसीय प्रवास के दौरान कई संगठनात्मक और राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहले बिहार आगमन को यादगार और ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटी हुई है। पटना के बांकीपुर से विधायक रहे नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अपने गृह राज्य बिहार में पहली बार आने को लेकर कार्यकर्ताओं में खास जोश है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह पल पूरे बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का क्षण है। इसी उत्साह के साथ राजधानी को सजाया गया है और जगह-जगह स्वागत की तैयारियां की गई हैं।
बापू सभागार में भव्य अभिनंदन समारोह राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में पटना के बापू सभागार में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों से हजारों भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम के जरिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सीधे जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और संगठन को और मजबूत करने का संदेश देंगे। नितिन नवीन के पटना आगमन पर जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर बापू सभागार तक भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। मार्ग में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। राजधानी की प्रमुख सड़कों पर बड़े-बड़े पोस्टर, बैनर और तोरण द्वार लगाए गए हैं, जिससे पूरा शहर भाजपा के रंग में रंगा नजर आ रहा है। भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 9 फरवरी को 2 दिवसीय दौरे पर पटना पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला गृह प्रदेश आगमन है, जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। राजधानी पटना उनके स्वागत के लिए पूरी तरह सजधज कर तैयार है और पार्टी इसे ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में संजय सरावगी और विनोद तावड़े के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक बुलाई गई। बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में इस बात पर विशेष चर्चा की गई कि अन्य जिलों से पटना आने वाले कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यातायात, प्रवेश, बैठने और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाने के निर्देश दिए गए, ताकि कार्यक्रम सफल और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बापू सभागार में आयोजित स्वागत समारोह में प्रदेश भर से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष की उम्र में नितिन नवीन का भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है। यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक पल है।
दो दिनों में कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि नितिन नवीन अपने 2 दिवसीय प्रवास के दौरान कई संगठनात्मक और राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहले बिहार आगमन को यादगार और ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटी हुई है। पटना के बांकीपुर से विधायक रहे नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अपने गृह राज्य बिहार में पहली बार आने को लेकर कार्यकर्ताओं में खास जोश है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह पल पूरे बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का क्षण है। इसी उत्साह के साथ राजधानी को सजाया गया है और जगह-जगह स्वागत की तैयारियां की गई हैं।
बापू सभागार में भव्य अभिनंदन समारोह राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में पटना के बापू सभागार में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों से हजारों भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम के जरिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सीधे जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और संगठन को और मजबूत करने का संदेश देंगे। नितिन नवीन के पटना आगमन पर जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर बापू सभागार तक भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। मार्ग में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। राजधानी की प्रमुख सड़कों पर बड़े-बड़े पोस्टर, बैनर और तोरण द्वार लगाए गए हैं, जिससे पूरा शहर भाजपा के रंग में रंगा नजर आ रहा है।


