अररिया में जमीन विवाद में मारपीट से व्यक्ति की मौत:लाठी-डंडों से हमला, इलाज के दौरान तोड़ा दम, केस दर्ज कर जांच शुरू

अररिया में जमीन विवाद में मारपीट से व्यक्ति की मौत:लाठी-डंडों से हमला, इलाज के दौरान तोड़ा दम, केस दर्ज कर जांच शुरू

अररिया जिले के आरएस थाना क्षेत्र अंतर्गत धामा मटीयारी वार्ड संख्या 01 में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय राजू बहरेदार के रूप में हुई है, जो इसी वार्ड के निवासी थे। मृतक के समधी भुवनेश्वर सिंह ने बताया कि 6 फरवरी की रात करीब 9 बजे राजू बहरेदार अपने घर में खाना खाकर सोने जा रहे थे। इसी दौरान विरोधी पक्ष के लोगों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान राजू बहरेदार का निधन
परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर में इलाज के दौरान राजू बहरेदार का निधन हो गया। इसके बाद परिजनों ने शव को अररिया आरएस स्थित उनके घर लाया और घटना की सूचना अररिया आरएस थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई
थाना अध्यक्ष अंकुर कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, धामा मटीयारी क्षेत्र में इस भूमि विवाद को लेकर पिछले काफी समय से दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था और कई बार झड़पें भी हो चुकी थीं। अररिया जिले के आरएस थाना क्षेत्र अंतर्गत धामा मटीयारी वार्ड संख्या 01 में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय राजू बहरेदार के रूप में हुई है, जो इसी वार्ड के निवासी थे। मृतक के समधी भुवनेश्वर सिंह ने बताया कि 6 फरवरी की रात करीब 9 बजे राजू बहरेदार अपने घर में खाना खाकर सोने जा रहे थे। इसी दौरान विरोधी पक्ष के लोगों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान राजू बहरेदार का निधन
परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर में इलाज के दौरान राजू बहरेदार का निधन हो गया। इसके बाद परिजनों ने शव को अररिया आरएस स्थित उनके घर लाया और घटना की सूचना अररिया आरएस थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई
थाना अध्यक्ष अंकुर कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, धामा मटीयारी क्षेत्र में इस भूमि विवाद को लेकर पिछले काफी समय से दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था और कई बार झड़पें भी हो चुकी थीं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *