हाथरस में बुजुर्ग महिला पर हमला, गहने लूटे:मंदिर में अकेली थी, सिर पर वारकर गंभीर रूप से किया घायल

हाथरस में बुजुर्ग महिला पर हमला, गहने लूटे:मंदिर में अकेली थी, सिर पर वारकर गंभीर रूप से किया घायल

हाथरस के मुरसान कोतवाली क्षेत्र के कटैला गांव में आज रविवार की दोपहर एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने महिला के सिर पर भारी वस्तु से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और उनके गहने लूटकर फरार हो गए। महिला को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है। घटना उस समय हुई जब प्रेमवती देवी (पत्नी हर प्रसाद) अपने खेत पर बने मंदिर में अकेली थीं। हमलावरों ने उनके कानों के कुंडल और नाक की लोंग उतार ली। उन्होंने महिला को मरा समझकर छोड़ दिया। देखने में भी असमर्थ है महिला परिजनों के अनुसार, प्रेमवती देवी आंखों से देख पाने में असमर्थ हैं। घटना के समय उनके बेटे खेत के अन्य कामों में व्यस्त थे। जब बेटा वापस कमरे पर लौटा, तो उसने अपनी मां को लहूलुहान और अचेत अवस्था में पाया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की गंभीरता को देखते हुए हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *