राजगढ़ में निर्माणाधीन रेलवे लाइन से कॉपर वायर चोरी:630 मीटर केटनरी वायर गायब, लाखों का नुकसान

राजगढ़ में निर्माणाधीन रेलवे लाइन से कॉपर वायर चोरी:630 मीटर केटनरी वायर गायब, लाखों का नुकसान

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र में रेलवे की निर्माणाधीन बीजी लाइन से कॉपर केटनरी वायर चोरी हो गया है। अज्ञात चोरों ने राजगढ़-खिलचीपुर सेक्शन पर रघुनाथपुरा से फूलखेड़ी के बीच स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास से लगभग 630 मीटर कॉपर वायर चुरा लिया। यह रेलवे लाइन अभी चालू नहीं हुई है और इस पर विद्युतीकरण सहित अन्य निर्माण कार्य जारी है। इस चोरी से रेलवे को लाखों का आर्थिक नुकसान हुआ है, साथ ही निर्माण कार्य की गति भी प्रभावित हो सकती है। रेलवे सुपरवाइजर आशीष पटेल (35 वर्ष), निवासी रीवा कॉलोनी रामपुर छापर, जबलपुर ने खिलचीपुर थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, चोरी किया गया वायर नई बीजी लाइन आरएमए-बीपीएल परियोजना का हिस्सा था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद निर्माणाधीन रेलवे लाइन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं, और पुलिस आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *