मुजफ्फरपुर में 5 दिन से लापता बच्चे का शव मिला:घर से 100 मीटर दूर पोखर में मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मुजफ्फरपुर में 5 दिन से लापता बच्चे का शव मिला:घर से 100 मीटर दूर पोखर में मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मुजफ्फरपुर में पांच दिनों से लापता पांच साल के बच्चे का शव एक पोखर से मिला है। मृतक की पहचान मोहम्मद जुबैर के बेटे अयान के रूप में हुई है। अयान का शव उसके घर से लगभग 100 मीटर दूर मस्जिद के पास स्थित पोखर से मिला। घटना बेनीबाद थाना क्षेत्र के शिवदाहा बरैल गांव की है। अयान पिछले पांच दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार को ग्रामीणों ने मस्जिद के समीप पोखर में एक बच्चे का शव देखा, जिसकी सूचना तुरंत परिजनों और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान अयान के रूप में की। परिजनों ने हत्या की जताई आशंका शव मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने अयान की हत्या कर शव को पोखर में फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि बच्चे की सुनियोजित साजिश के तहत हत्या की गई है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भी गहरा आक्रोश है। घटनास्थल पर पहुंचे पंचायत समिति पति विजय कुमार ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू पर बारीकी से काम कर रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही बेनीबाद थाना प्रभारी साकेत सार्दुल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे के लापता होने की शिकायत पहले से दर्ज थी और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। मुजफ्फरपुर में पांच दिनों से लापता पांच साल के बच्चे का शव एक पोखर से मिला है। मृतक की पहचान मोहम्मद जुबैर के बेटे अयान के रूप में हुई है। अयान का शव उसके घर से लगभग 100 मीटर दूर मस्जिद के पास स्थित पोखर से मिला। घटना बेनीबाद थाना क्षेत्र के शिवदाहा बरैल गांव की है। अयान पिछले पांच दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार को ग्रामीणों ने मस्जिद के समीप पोखर में एक बच्चे का शव देखा, जिसकी सूचना तुरंत परिजनों और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान अयान के रूप में की। परिजनों ने हत्या की जताई आशंका शव मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने अयान की हत्या कर शव को पोखर में फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि बच्चे की सुनियोजित साजिश के तहत हत्या की गई है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भी गहरा आक्रोश है। घटनास्थल पर पहुंचे पंचायत समिति पति विजय कुमार ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू पर बारीकी से काम कर रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही बेनीबाद थाना प्रभारी साकेत सार्दुल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे के लापता होने की शिकायत पहले से दर्ज थी और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *