2 महीने बाद मिली गेंहू के खेत से दफन लाश:बदबू आने पर लोगों ने दी पुलिस को सूचना, नालंदा में 25 दिन पहले हुई थी पति की गिरफ्तारी

2 महीने बाद मिली गेंहू के खेत से दफन लाश:बदबू आने पर लोगों ने दी पुलिस को सूचना, नालंदा में 25 दिन पहले हुई थी पति की गिरफ्तारी

नालंदा में गेंहूं के खेत में दफन महिला की लाश मिली है। लोगों ने बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। गढ्ढे को खोद कर शव को पुलिस ने बाहर निकाला था। बता दें कि महिला 2 महीने से लापता थी। इसके मायके वालों को शक था कि हत्या कर दी गई है। इसलिए 2 महीने पहले ही परिवार ने हत्या को लेकर आवेदन दिया था। पुलिस ने 25 दिन पहले महिला के पति को अरेस्ट किया था। दो महीने बाद शनिवार शाम पुलिस को खेत से शव बरामद किया। मामला मानपुर थाना क्षेत्र के लोटन गांव का है। मृतका के भाई रामस्वरूप ने बताया कि खुदागंज थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव की सविता कुमारी की शादी 1 जून 2025 को लोटन गांव निवासी मनीष कुमार से हुई थी। शादी के समय दहेज में एक गाड़ी और कैश की मांग पूरी नहीं हो पाई थी, जिसे बाद में देने का वादा किया गया था। इसी दहेज की मांग ने विवाहिता की जान ले ली। मृतका के भाई रामस्वरूप प्रसाद ने रविवार को बताया कि 9 सितंबर को उनका भाई बबलू कुमार बहन से मिलने गया था। उसके बाद 2 दिसंबर को फोन पर आखिरी बार बहन से बात हुई थी। जब उसके बाद संपर्क नहीं हो पाया तो परिवार के लोग 5 दिसंबर 2025 को लोटन गांव पहुंचे। घर पर ताला लगा था, रिश्तेदार भी फरार भाई ने आगे बताया कि जब परिवार वाले गांव पहुंचे तो घर में ताला लगा मिला। पूरे घर और आसपास के गोतिया में कोई नहीं था। इस स्थिति से चिंतित होकर परिवार ने तुरंत मानपुर थाना अध्यक्ष को सूचना दी। 14 जनवरी को हुई थी पति की गिरफ्तारी मानपुर थाना अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर घर का ताला तुड़वाया। घर खाली मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। शिकायत के आधार पर 14 जनवरी को मृतका के पति मनीष कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। भाई ने कहा है कि हत्या कर गेहूं के खेत में शव को गाड़ दिया गया था। उसके ऊपर से फसल भी उगा दिया गया था। लेकिन, पानी डालने के कारण लाश की बदबू आने लगी। मिट्टी निकल गई थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी। शनिवार की शाम मानपुर थाना अध्यक्ष को सूचना मिली कि लोटन गांव स्थित गेहूं के एक खेत से दुर्गंध आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने खुदाई कराई, तो खेत में दफन एक महिला का शव मिला। इसके बाद लापता महिला के मायके वालों से संपर्क किया गया। परिवार वाले मौके पर पहुंचे और शव की पहचान सविता कुमारी के रूप में की। खेत गांव के ही किसी आदमी का है। 2 महीने पहले दिया था हत्या का आवेदन मानपुर थाना अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार शर्मा ने बताया कि 5 दिसंबर 2025 को मृतका के परिवार वालों ने दहेज हत्या का आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर पुलिस लगातार जांच में जुटी रही। फिलहाल मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अलग-अलग संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेजा दिया गया है। हालांकि, शव डिकम्पोज होने के कारण मॉडल अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा जा रहा है। नालंदा में गेंहूं के खेत में दफन महिला की लाश मिली है। लोगों ने बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। गढ्ढे को खोद कर शव को पुलिस ने बाहर निकाला था। बता दें कि महिला 2 महीने से लापता थी। इसके मायके वालों को शक था कि हत्या कर दी गई है। इसलिए 2 महीने पहले ही परिवार ने हत्या को लेकर आवेदन दिया था। पुलिस ने 25 दिन पहले महिला के पति को अरेस्ट किया था। दो महीने बाद शनिवार शाम पुलिस को खेत से शव बरामद किया। मामला मानपुर थाना क्षेत्र के लोटन गांव का है। मृतका के भाई रामस्वरूप ने बताया कि खुदागंज थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव की सविता कुमारी की शादी 1 जून 2025 को लोटन गांव निवासी मनीष कुमार से हुई थी। शादी के समय दहेज में एक गाड़ी और कैश की मांग पूरी नहीं हो पाई थी, जिसे बाद में देने का वादा किया गया था। इसी दहेज की मांग ने विवाहिता की जान ले ली। मृतका के भाई रामस्वरूप प्रसाद ने रविवार को बताया कि 9 सितंबर को उनका भाई बबलू कुमार बहन से मिलने गया था। उसके बाद 2 दिसंबर को फोन पर आखिरी बार बहन से बात हुई थी। जब उसके बाद संपर्क नहीं हो पाया तो परिवार के लोग 5 दिसंबर 2025 को लोटन गांव पहुंचे। घर पर ताला लगा था, रिश्तेदार भी फरार भाई ने आगे बताया कि जब परिवार वाले गांव पहुंचे तो घर में ताला लगा मिला। पूरे घर और आसपास के गोतिया में कोई नहीं था। इस स्थिति से चिंतित होकर परिवार ने तुरंत मानपुर थाना अध्यक्ष को सूचना दी। 14 जनवरी को हुई थी पति की गिरफ्तारी मानपुर थाना अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर घर का ताला तुड़वाया। घर खाली मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। शिकायत के आधार पर 14 जनवरी को मृतका के पति मनीष कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। भाई ने कहा है कि हत्या कर गेहूं के खेत में शव को गाड़ दिया गया था। उसके ऊपर से फसल भी उगा दिया गया था। लेकिन, पानी डालने के कारण लाश की बदबू आने लगी। मिट्टी निकल गई थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी। शनिवार की शाम मानपुर थाना अध्यक्ष को सूचना मिली कि लोटन गांव स्थित गेहूं के एक खेत से दुर्गंध आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने खुदाई कराई, तो खेत में दफन एक महिला का शव मिला। इसके बाद लापता महिला के मायके वालों से संपर्क किया गया। परिवार वाले मौके पर पहुंचे और शव की पहचान सविता कुमारी के रूप में की। खेत गांव के ही किसी आदमी का है। 2 महीने पहले दिया था हत्या का आवेदन मानपुर थाना अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार शर्मा ने बताया कि 5 दिसंबर 2025 को मृतका के परिवार वालों ने दहेज हत्या का आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर पुलिस लगातार जांच में जुटी रही। फिलहाल मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अलग-अलग संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेजा दिया गया है। हालांकि, शव डिकम्पोज होने के कारण मॉडल अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *