मुंगेर के शामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरावा गांव में 13 वर्षीय किशोर अमित कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने अमित के बड़े भाई सहित कुछ रिश्तेदारों पर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। छत पर बने कमरे में जमीन पर पड़ा मिला शव मिली जानकारी के अनुसार, अमित रात में अपनी बहनों के साथ घर के अलग-अलग कमरों में सोया हुआ था। देर रात जब बहनों की नींद खुली और अमित कमरे में नहीं मिला, तो उसकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान वे छत पर बने एक कमरे में पहुंचीं, जहां अमित जमीन पर पड़ा मिला। उसके गले पर रस्सी के निशान देख परिजन घबरा गए। परिजन अमित को स्वास्थ्य केंद्र ले गए, पुलिस को दी सूचना परिजन तत्काल अमित को खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सुबह शामपुर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। मौके से आई देखें 3 PHOTOS… मृतक के पिता नागो बिंद ने बताया कि घटना के समय वे अपनी पत्नी के साथ साले गब्बर सिंह के घर पर सोए हुए थे। देर रात बेटी के फोन से उन्हें अमित की मौत की जानकारी मिली। घर पहुंचने पर उन्होंने बेटे को मृत पाया। पिता ने कहा-बड़े भाई से चल रहा विवाद, लगाया हत्या का आरोप नागो बिंद का आरोप है कि उनका अपने बड़े भाई प्रकाश बिंद से पिछले कुछ दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते प्रकाश बिंद ने अन्य लोगों के साथ मिलकर रात में घर में घुसकर अमित को उसके कमरे से उठाया और छत के कमरे में ले जाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि अमित के गले पर दबाव के स्पष्ट निशान मौजूद थे। इस मामले में परिजनों ने प्रकाश बिंद सहित नंदन बिंद, घोषण बिंद, विकास कुमार, मिथलेश बिंद और चंदन बिंद के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि अमित पांच बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। थानाध्यक्ष बोले-एफआईआर दर्जकर की जाएगी कार्रवाई इस संबंध में शामपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। मुंगेर के शामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरावा गांव में 13 वर्षीय किशोर अमित कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने अमित के बड़े भाई सहित कुछ रिश्तेदारों पर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। छत पर बने कमरे में जमीन पर पड़ा मिला शव मिली जानकारी के अनुसार, अमित रात में अपनी बहनों के साथ घर के अलग-अलग कमरों में सोया हुआ था। देर रात जब बहनों की नींद खुली और अमित कमरे में नहीं मिला, तो उसकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान वे छत पर बने एक कमरे में पहुंचीं, जहां अमित जमीन पर पड़ा मिला। उसके गले पर रस्सी के निशान देख परिजन घबरा गए। परिजन अमित को स्वास्थ्य केंद्र ले गए, पुलिस को दी सूचना परिजन तत्काल अमित को खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सुबह शामपुर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। मौके से आई देखें 3 PHOTOS… मृतक के पिता नागो बिंद ने बताया कि घटना के समय वे अपनी पत्नी के साथ साले गब्बर सिंह के घर पर सोए हुए थे। देर रात बेटी के फोन से उन्हें अमित की मौत की जानकारी मिली। घर पहुंचने पर उन्होंने बेटे को मृत पाया। पिता ने कहा-बड़े भाई से चल रहा विवाद, लगाया हत्या का आरोप नागो बिंद का आरोप है कि उनका अपने बड़े भाई प्रकाश बिंद से पिछले कुछ दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते प्रकाश बिंद ने अन्य लोगों के साथ मिलकर रात में घर में घुसकर अमित को उसके कमरे से उठाया और छत के कमरे में ले जाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि अमित के गले पर दबाव के स्पष्ट निशान मौजूद थे। इस मामले में परिजनों ने प्रकाश बिंद सहित नंदन बिंद, घोषण बिंद, विकास कुमार, मिथलेश बिंद और चंदन बिंद के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि अमित पांच बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। थानाध्यक्ष बोले-एफआईआर दर्जकर की जाएगी कार्रवाई इस संबंध में शामपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।


