शेखपुरा में उत्पाद विभाग की टीमों ने शराब के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न स्थानों से दो महिलाओं सहित तीन शराब कारोबारियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब भी जब्त की है। गिरफ्तार किए गए शराब कारोबारियों में हथियावां थाना क्षेत्र के बादशाहपुर गांव से भासो मांझी की पत्नी मंती देवी, शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र के जोधन बीघा गांव से पंकज चौधरी की पत्नी रीता देवी और अरियरी थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव से प्रेमन यादव के पुत्र दिनेश प्रसाद शामिल हैं। छापेमारी का नेतृत्व उत्पाद दारोगा अजय कुमार, उत्पाद थाना के एएसआई धनंजय कुमार, स्मृति कुमारी, शंभू कुमार पांडेय और अमरजीत कुमार ने किया। उत्पाद निरीक्षक मो. इमरान अंसारी ने बताया कि जब्त शराब को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के संबंध में स्थानीय उत्पाद थाना शेखपुरा में अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। तीनों गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। इमरान अंसारी ने आगे बताया कि जिले में शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है, जिसमें पुलिस को सफलता मिल रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार कारोबारी काफी समय से शराब का अवैध धंधा कर रहे थे, जिसकी शिकायत पुलिस को मिली थी। शेखपुरा में उत्पाद विभाग की टीमों ने शराब के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न स्थानों से दो महिलाओं सहित तीन शराब कारोबारियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब भी जब्त की है। गिरफ्तार किए गए शराब कारोबारियों में हथियावां थाना क्षेत्र के बादशाहपुर गांव से भासो मांझी की पत्नी मंती देवी, शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र के जोधन बीघा गांव से पंकज चौधरी की पत्नी रीता देवी और अरियरी थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव से प्रेमन यादव के पुत्र दिनेश प्रसाद शामिल हैं। छापेमारी का नेतृत्व उत्पाद दारोगा अजय कुमार, उत्पाद थाना के एएसआई धनंजय कुमार, स्मृति कुमारी, शंभू कुमार पांडेय और अमरजीत कुमार ने किया। उत्पाद निरीक्षक मो. इमरान अंसारी ने बताया कि जब्त शराब को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के संबंध में स्थानीय उत्पाद थाना शेखपुरा में अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। तीनों गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। इमरान अंसारी ने आगे बताया कि जिले में शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है, जिसमें पुलिस को सफलता मिल रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार कारोबारी काफी समय से शराब का अवैध धंधा कर रहे थे, जिसकी शिकायत पुलिस को मिली थी।


