निकाह से ठीक पहले दूल्हे ने तोड़ा रिश्ता:लड़की बोली- 1 साल से प्यार करते थे, मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी

निकाह से ठीक पहले दूल्हे ने तोड़ा रिश्ता:लड़की बोली- 1 साल से प्यार करते थे, मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी

प्रयागराज में एक युवती की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। निकाह से ठीक पहले दूल्हे ने फोन कर शादी से इनकार कर दिया। शादी टूटने से लड़की और उसका परिवार सदमे में है। लड़की का कहना है कि उसका एक साल से मेहताब के साथ अफेयर चल रहा था। दोनों ने निकाह करने का फैसला कर लिया था। एक दिन मेहताब लड़की को अपने घर ले गया। वह तीन दिनों तक उसके साथ रही। बाद में युवक के घरवालों ने निकाह से इनकार करते हुए मेहताब को घर से बेदखल करने की धमकी दी। लड़की का आरोप है इसके बाद मेहताब और उसकी बहन ने मुझे धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया। मैंने अपने परिवार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पंचायत हुई। पंचायत में फैसला हुआ कि दोनों का निकाह किया जाएगा। शुक्रवार को बारात आनी थी, लेकिन इससे ठीक पहले मेहताफ ने निकाह करने से मना कर दिया। पूरा मामला घूरपुर थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला…. घूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती सलमा (काल्पनिक नाम) ने बताया- एक साल पहले दादूपुर के रहने वाले मेहताब उर्फ गाजर से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद हमारी बातचीत होने लगी। एक-दूसरे के करीब आने के बाद दोनों ने निकाह करने का फैसला कर लिया। सलमा ने कहा- एक दिन मेहताब बहाने से अपने घर ले गया। मैं तीन दिन तक उसके साथ रही। बाद में मेहताब के घरवालों ने निकाह से इनकार करते हुए मेहताब को घर से बेदखल करने की धमकी दी। इसके बाद मेहताब और उसकी बहन ने मुझे धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया। पंचायत में तय हुआ निकाह, शुक्रवार को आनी थी बारात सलमा ने कहा- घर लौटने के बाद परिजनों को पूरी आपबीती बताई। मामला बढ़ा तो दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई। पंचायत में निकाह तय कर दिया गया। 6 फरवरी को बारात आने की तारीख तय हुई। सलमा ने बताया- घर में शादी की पूरी तैयारियां कर ली गईं थी। शादी के कार्ट पत्र बांटे गए थे, खाने-पीने की व्यवस्था हो गई थी और दहेज का सामान भी खरीद लिया गया था शुक्रवार को सुबह से ही घर में चहल-पहल थी। सलमा दुल्हन के जोड़े में बारात का इंतजार करती रही, तभी अचानक मेहताब का फोन आया और उसने कहा कि वह निकाह नहीं करेगा और बारात नहीं आएगी। यह सुनते ही परिवार पर मानो पहाड़ टूट पड़ा। रिश्तेदार लौट गए और सारी तैयारियां धरी रह गईं। पीड़िता बोली- एक फोन ने मेरी जिंदगी तबाह कर दी सलमा ने दैनिक भास्कर को बताया- एक साल तक बात की, प्यार की बातें कीं। मुझे अपने घर ले गया और तीन दिन साथ रहा। फिर घरवालों के दबाव में मुझे धक्के देकर निकाल दिया। पंचायत में निकाह तय हुआ था। शुक्रवार को बारात आनी थी, लेकिन एक फोन कॉल ने मेरी पूरी जिंदगी तबाह कर दी। निकाह से इनकार के बाद सलमा और उसके परिजन घूरपुर थाने पहुंचे और पूरे मामले की तहरीर दी। पीड़िता का आरोप है कि लड़के वालों ने साफ कह दिया कि निकाह नहीं होगा, कहीं और कर लो। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *