CM नीतीश ने कच्चीदरगाह–बिदुपुर 6 लेन गंगापुल का किया निरीक्षण:उत्तर-दक्षिण बिहार कनेक्टिविटी होगी मजबूत, गांधी सेतु पर दबाव घटेगा; बचे काम तेज करने के निर्देश

CM नीतीश ने कच्चीदरगाह–बिदुपुर 6 लेन गंगापुल का किया निरीक्षण:उत्तर-दक्षिण बिहार कनेक्टिविटी होगी मजबूत, गांधी सेतु पर दबाव घटेगा; बचे काम तेज करने के निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना के कच्ची दरगाह–बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। शेष कार्य को जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। CM नीतीश ने अधिकारियों को बचे हुए कार्य को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने खास तौर पर पुल के साथ-साथ पहुंच पथ निर्माण को भी समय पर पूरा करने पर जोर दिया, ताकि लोगों को निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल सके। पटना और उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी होगी मजबूत मुख्यमंत्री ने कहा कि, इस परियोजना के पूरा होने से पटना और उत्तर बिहार के बीच सड़क संपर्क और मजबूत होगा। इससे कृषि, उद्योग और अन्य व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही आपातकालीन चिकित्सा स्थिति में मरीजों को पटना आने में भी आसानी होगी। उन्होंने कहा कि इस पुल के बन जाने से महात्मा गांधी सेतु पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा और लोगों को वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। परियोजना की लागत करीब 4,988 करोड़ रुपए कच्ची दरगाह–बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना बिहार की महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में से एक है। इस परियोजना की कुल लंबाई करीब 19.76 किलोमीटर है, जिसमें लगभग 9.76 किलोमीटर लंबा मुख्य पुल और करीब 10 किलोमीटर लंबा पहुंच पथ शामिल है। यह परियोजना करीब 4,988 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही है और इसके पूरा होने से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच यातायात काफी आसान हो जाएगा। पहला चरण पहले ही शुरू, राघोपुर दियारा तक सड़क बहाल इस पुल का पहला चरण पहले ही शुरू किया जा चुका है, जिससे कच्ची दरगाह से राघोपुर दियारा तक सड़क संपर्क बहाल हो चुका है। परियोजना के अगले चरणों में अलग-अलग राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ने का काम किया जा रहा है, जिससे समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी सहित कई जिलों को फायदा होगा। सरकार का कहना है कि इस तरह की सड़क और पुल परियोजनाओं से राज्य में आवागमन बेहतर होगा और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाए और समय सीमा के भीतर काम पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना के कच्ची दरगाह–बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। शेष कार्य को जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। CM नीतीश ने अधिकारियों को बचे हुए कार्य को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने खास तौर पर पुल के साथ-साथ पहुंच पथ निर्माण को भी समय पर पूरा करने पर जोर दिया, ताकि लोगों को निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल सके। पटना और उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी होगी मजबूत मुख्यमंत्री ने कहा कि, इस परियोजना के पूरा होने से पटना और उत्तर बिहार के बीच सड़क संपर्क और मजबूत होगा। इससे कृषि, उद्योग और अन्य व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही आपातकालीन चिकित्सा स्थिति में मरीजों को पटना आने में भी आसानी होगी। उन्होंने कहा कि इस पुल के बन जाने से महात्मा गांधी सेतु पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा और लोगों को वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। परियोजना की लागत करीब 4,988 करोड़ रुपए कच्ची दरगाह–बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना बिहार की महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में से एक है। इस परियोजना की कुल लंबाई करीब 19.76 किलोमीटर है, जिसमें लगभग 9.76 किलोमीटर लंबा मुख्य पुल और करीब 10 किलोमीटर लंबा पहुंच पथ शामिल है। यह परियोजना करीब 4,988 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही है और इसके पूरा होने से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच यातायात काफी आसान हो जाएगा। पहला चरण पहले ही शुरू, राघोपुर दियारा तक सड़क बहाल इस पुल का पहला चरण पहले ही शुरू किया जा चुका है, जिससे कच्ची दरगाह से राघोपुर दियारा तक सड़क संपर्क बहाल हो चुका है। परियोजना के अगले चरणों में अलग-अलग राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ने का काम किया जा रहा है, जिससे समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी सहित कई जिलों को फायदा होगा। सरकार का कहना है कि इस तरह की सड़क और पुल परियोजनाओं से राज्य में आवागमन बेहतर होगा और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाए और समय सीमा के भीतर काम पूरा किया जाए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *