भागलपुर में हाईटेंशन तार से सटा ट्रक:ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, घटना के विरोध में लोगों ने किया रोड जाम

भागलपुर में हाईटेंशन तार से सटा ट्रक:ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, घटना के विरोध में लोगों ने किया रोड जाम

भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा टल गया। गोलदारपट्टी रोड पर राजकीय मध्य विद्यालय के पास एक ट्रक हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। तार सटते ही तेज चिंगारी निकलने लगी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। शॉर्ट सर्किट के कारण निकली चिंगारियों ने भयावह रूप ले लिया। हालांकि, ट्रक ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोक दिया। आसपास के लोगों को दूर रहने की अपील की, जिससे किसी प्रकार की जानी नुकसान नहीं हुआ। लोगों ने रोड जाम कर दिया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगर ट्रक आगे बढ़ता या तार टूटकर गिर जाता, तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। घटनास्थल के पास ही एक सरकारी स्कूल है। इस इलाके में हमेशा भीड़ रहती है। जिससे खतरे की आशंका और बढ़ गई थी। स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही को लेकर आक्रोशित हो गए। बांस-बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलने पर ललमटिया पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग सोनू कुमार और अजय कुमार भगत ने बताया कि इस मार्ग पर कई वर्षों से हाई टेंशन तार नहीं बदले गए हैं। तारों की ऊंचाई काफी कम है, जिसके कारण बड़े वाहनों से अक्सर तार सटने की घटनाएं होती रहती हैं। इस समस्या को लेकर बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन को कई बार सूचित किया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द से जल्द बिजली के तारों की ऊंचाई बढ़ाने या उन्हें सुरक्षित तरीके से बदलने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो भविष्य में इससे भी बड़ा हादसा हो सकता है। भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा टल गया। गोलदारपट्टी रोड पर राजकीय मध्य विद्यालय के पास एक ट्रक हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। तार सटते ही तेज चिंगारी निकलने लगी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। शॉर्ट सर्किट के कारण निकली चिंगारियों ने भयावह रूप ले लिया। हालांकि, ट्रक ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोक दिया। आसपास के लोगों को दूर रहने की अपील की, जिससे किसी प्रकार की जानी नुकसान नहीं हुआ। लोगों ने रोड जाम कर दिया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगर ट्रक आगे बढ़ता या तार टूटकर गिर जाता, तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। घटनास्थल के पास ही एक सरकारी स्कूल है। इस इलाके में हमेशा भीड़ रहती है। जिससे खतरे की आशंका और बढ़ गई थी। स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही को लेकर आक्रोशित हो गए। बांस-बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलने पर ललमटिया पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग सोनू कुमार और अजय कुमार भगत ने बताया कि इस मार्ग पर कई वर्षों से हाई टेंशन तार नहीं बदले गए हैं। तारों की ऊंचाई काफी कम है, जिसके कारण बड़े वाहनों से अक्सर तार सटने की घटनाएं होती रहती हैं। इस समस्या को लेकर बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन को कई बार सूचित किया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द से जल्द बिजली के तारों की ऊंचाई बढ़ाने या उन्हें सुरक्षित तरीके से बदलने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो भविष्य में इससे भी बड़ा हादसा हो सकता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *