हमीरपुर में ट्रेन से टकराकर युवक की मौत:ट्रैक पर मिला शव, मालगाड़ी चालक ने दी सूचना, खेत की रखवाली कर घर लौट रहा था

हमीरपुर में ट्रेन से टकराकर युवक की मौत:ट्रैक पर मिला शव, मालगाड़ी चालक ने दी सूचना, खेत की रखवाली कर घर लौट रहा था

हमीरपुर में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मालगाड़ी के चालक ने अकौना रेलवे स्टेशन पर दी थी, जिसके बाद लाइनमैन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पंचनामा भरते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेलवे ट्रैक पर मिले शव की पहचान मौदहा कोतवाली क्षेत्र के नायकपुरवा गांव निवासी 26 वर्षीय श्यामलाल निषाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि श्यामलाल खेत की रखवाली कर घर लौट रहा था। इसी दौरान इचौली रेलवे स्टेशन के पास 1320/19 किलोमीटर के पास ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से टकरा कर मौत का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *