तालाबंदी के लिए याद की जाएगी सुक्खू सरकार:बीजेपी बोली- हिमाचल को केंद्र से 12300 करोड़ की जगह 73800 करोड़ मिले, गारंटियों के नाम पर छला

तालाबंदी के लिए याद की जाएगी सुक्खू सरकार:बीजेपी बोली- हिमाचल को केंद्र से 12300 करोड़ की जगह 73800 करोड़ मिले, गारंटियों के नाम पर छला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की आर्थिक नीतियों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार वित्तीय प्रबंधन में पूरी तरह विफल रही है और अब अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए केंद्र सरकार पर दोष मढ़ रही है। बिंदल ने कहा कि जनता से किए गए वादे पूरे न होने के कारण सरकार अब केवल बहानेबाजी का सहारा ले रही है। डॉ. बिंदल ने कांग्रेस द्वारा 2022 के चुनाव में दी गई गारंटियों पर सवाल उठाते हुए उन्हें जनता के साथ छल करार दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 1500 रुपए मासिक सम्मान राशि, युवाओं को एक लाख सरकारी नौकरियां और 300 यूनिट मुफ्त बिजली जैसे बड़े वादे जमीन पर कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। उनके अनुसार, झूठे वादों के सहारे सत्ता में आई यह सरकार अब विकास कार्यों के बजाय केवल कागजों तक सीमित रह गई है। जानिए– विंदल ने क्या क्या आरोप लगाए केंद्र से 12600 करोड़ की जगह 73800 करो़ड़ मिला, पर विकास कहां है केंद्र और राज्य के बीच तुलनात्मक आंकड़े पेश करते हुए बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश को मिलने वाली सहायता में भारी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि यूपीए शासन के 12,600 करोड़ रुपए के मुकाबले मोदी सरकार ने प्रदेश को 73,800 करोड़ रुपए का सहयोग दिया है। साथ ही, सड़कों के निर्माण और अन्य अनुदानों के मामले में भी वर्तमान केंद्र सरकार का बजट पिछले सालों की तुलना में कई गुना अधिक रहा है। स्पेशल स्टेटस का दर्जा मिला लेकिन काम नहीं हुआ अंत में, बिंदल ने जोर देकर कहा कि हिमाचल का ‘स्पेशल स्टेटस’ भी मोदी सरकार ने ही बहाल किया, जिससे प्रदेश को 90:10 के अनुपात में केंद्रीय सहायता मिल पा रही है। उन्होंने दावा किया कि यदि आज प्रदेश में विकास कार्य हो रहे हैं, तो वह केवल केंद्र की उदारता के कारण संभव हैं। बिंदल ने वैश्विक स्तर पर भारत की मजबूत होती अर्थव्यवस्था का हवाला देते हुए राज्य सरकार को अपनी कार्यप्रणाली सुधारने की नसीहत दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *