पटना की पुलिस व्यवस्था की हकीकत एक बार फिर सड़क पर नजर आई। शहर के सबसे व्यस्त और वीआईपी मूवमेंट वाले वीरचंद पटेल पथ पर कोतवाली थाना की एक पुलिस गाड़ी अचानक खराब हो गई। हालात ऐसे बने कि कानून-व्यवस्था संभालने वाले पुलिसकर्मियों को अपनी ही गाड़ी को सड़क पर धक्का लगाते देखा गया। दैनिक भास्कर डिजिटल की टीम ने इस पूरी घटना को अपने कैमरे में कैद कर किया। तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही शहर में चर्चा का विषय बन गया है। राहगीर भी रुके, लोगों ने बनाए वीडियो तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि वर्दीधारी पुलिस अधिकारी और जवान व्यस्त सड़क पर पुलिस वाहन को धक्का दे रहे हैं। यह नजारा देखकर कई राहगीर रुक गए और कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। तकनीकी खराबी बनी वजह बताया जा रहा है कि पुलिस गाड़ी अचानक तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई थी। मौके पर उसे हटाने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था मौजूद नहीं थी। मजबूरी में जवानों को गाड़ी को धक्का देकर सड़क से हटाना पड़ा। आपात स्थिति में कार्रवाई कैसे होगी? आधुनिक संसाधनों, हाईटेक वाहनों और फौरन कार्रवाई के दावों के बीच यह नजारा कई गंभीर सवाल खड़े करता है। जब आपातकालीन ड्यूटी में इस्तेमाल होने वाली पुलिस गाड़ियां ही भरोसेमंद नहीं होंगी, तो क्राइम से लेकर वीआईपी मूवमेंट और इमरजेंसी हालात में फौरन कार्रवाई कैसे संभव होगी? खास बात यह है कि वीरचंद पटेल पथ वही इलाका है, जहां से अक्सर वीआईपी, मंत्री और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गुजरते हैं। हाईटेक दावों की जमीनी हकीकत आई सामने यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार पुलिस वाहनों की खराब हालत और रखरखाव की कमी सामने आ चुकी है। बावजूद इसके, सुधार की दिशा में ठोस कदम उठते नहीं दिख रहे। ‘हाईटेक पुलिस’ और ‘स्मार्ट पेट्रोलिंग’ के दावों के बीच सड़क पर धक्का मारते पुलिसकर्मियों की यह तस्वीर सिस्टम की जमीनी हकीकत बयां करती है। यह घटना न सिर्फ पुलिस की तैयारियों पर सवाल उठाती है, बल्कि व्यवस्था में लापरवाही को भी उजागर करती है। पटना की पुलिस व्यवस्था की हकीकत एक बार फिर सड़क पर नजर आई। शहर के सबसे व्यस्त और वीआईपी मूवमेंट वाले वीरचंद पटेल पथ पर कोतवाली थाना की एक पुलिस गाड़ी अचानक खराब हो गई। हालात ऐसे बने कि कानून-व्यवस्था संभालने वाले पुलिसकर्मियों को अपनी ही गाड़ी को सड़क पर धक्का लगाते देखा गया। दैनिक भास्कर डिजिटल की टीम ने इस पूरी घटना को अपने कैमरे में कैद कर किया। तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही शहर में चर्चा का विषय बन गया है। राहगीर भी रुके, लोगों ने बनाए वीडियो तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि वर्दीधारी पुलिस अधिकारी और जवान व्यस्त सड़क पर पुलिस वाहन को धक्का दे रहे हैं। यह नजारा देखकर कई राहगीर रुक गए और कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। तकनीकी खराबी बनी वजह बताया जा रहा है कि पुलिस गाड़ी अचानक तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई थी। मौके पर उसे हटाने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था मौजूद नहीं थी। मजबूरी में जवानों को गाड़ी को धक्का देकर सड़क से हटाना पड़ा। आपात स्थिति में कार्रवाई कैसे होगी? आधुनिक संसाधनों, हाईटेक वाहनों और फौरन कार्रवाई के दावों के बीच यह नजारा कई गंभीर सवाल खड़े करता है। जब आपातकालीन ड्यूटी में इस्तेमाल होने वाली पुलिस गाड़ियां ही भरोसेमंद नहीं होंगी, तो क्राइम से लेकर वीआईपी मूवमेंट और इमरजेंसी हालात में फौरन कार्रवाई कैसे संभव होगी? खास बात यह है कि वीरचंद पटेल पथ वही इलाका है, जहां से अक्सर वीआईपी, मंत्री और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गुजरते हैं। हाईटेक दावों की जमीनी हकीकत आई सामने यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार पुलिस वाहनों की खराब हालत और रखरखाव की कमी सामने आ चुकी है। बावजूद इसके, सुधार की दिशा में ठोस कदम उठते नहीं दिख रहे। ‘हाईटेक पुलिस’ और ‘स्मार्ट पेट्रोलिंग’ के दावों के बीच सड़क पर धक्का मारते पुलिसकर्मियों की यह तस्वीर सिस्टम की जमीनी हकीकत बयां करती है। यह घटना न सिर्फ पुलिस की तैयारियों पर सवाल उठाती है, बल्कि व्यवस्था में लापरवाही को भी उजागर करती है।


