जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में की शादी:परिजनों से जान का खतरा बताते हुए लगाई सुरक्षा की गुहार, VIDEO VIRAL

जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में की शादी:परिजनों से जान का खतरा बताते हुए लगाई सुरक्षा की गुहार, VIDEO VIRAL

जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के धमना गांव की एक युवती ने अपने प्रेमी अमित कुमार के साथ भागकर मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद युवती ने एक वीडियो जारी कर अपने विवाह की जानकारी सार्वजनिक की और कहा कि उसने अपनी इच्छा से अमित से शादी की है। रविवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। परिवार पर गंभीर आरोप, पति-पत्नी की सुरक्षा को लेकर चिंता वीडियो में युवती ने आरोप लगाया कि उसके परिवार वाले बेवजह उसे परेशान कर रहे हैं। उसने कहा कि उसे और उसके पति को परिजनों से जान का खतरा है। युवती ने स्पष्ट कहा,
“अगर मेरे या मेरे पति के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी मेरे परिवार वालों की होगी।”
युवती की इस बात के बाद पूरे गांव में चर्चा तेज हो गई है और मामला संवेदनशील होता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस हरकत में युवती द्वारा जारी वीडियो वायरल होने के बाद लोग मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही मामला झाझा थाना पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने बताया कि वीडियो की सत्यता और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। लिखित शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई : थानाध्यक्ष झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि अभी उन्हें मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। यदि युवती या उसके पति की ओर से कोई लिखित शिकायत मिलती है, तो पुलिस इसकी जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए है। जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के धमना गांव की एक युवती ने अपने प्रेमी अमित कुमार के साथ भागकर मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद युवती ने एक वीडियो जारी कर अपने विवाह की जानकारी सार्वजनिक की और कहा कि उसने अपनी इच्छा से अमित से शादी की है। रविवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। परिवार पर गंभीर आरोप, पति-पत्नी की सुरक्षा को लेकर चिंता वीडियो में युवती ने आरोप लगाया कि उसके परिवार वाले बेवजह उसे परेशान कर रहे हैं। उसने कहा कि उसे और उसके पति को परिजनों से जान का खतरा है। युवती ने स्पष्ट कहा,
“अगर मेरे या मेरे पति के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी मेरे परिवार वालों की होगी।”
युवती की इस बात के बाद पूरे गांव में चर्चा तेज हो गई है और मामला संवेदनशील होता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस हरकत में युवती द्वारा जारी वीडियो वायरल होने के बाद लोग मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही मामला झाझा थाना पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने बताया कि वीडियो की सत्यता और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। लिखित शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई : थानाध्यक्ष झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि अभी उन्हें मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। यदि युवती या उसके पति की ओर से कोई लिखित शिकायत मिलती है, तो पुलिस इसकी जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *