साराफा व्यापारी के बैग से निकाले डेढ़ लाख रुपए:सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध, कलकत्ता से आया था मुनीम

साराफा व्यापारी के बैग से निकाले डेढ़ लाख रुपए:सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध,  कलकत्ता से आया था मुनीम

मुरैना के पोरसा कस्बे में कलकत्ता के रहने वाले एक सराफा व्यापारी के बैग से अज्ञात बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपए निकाल लिए। बदमाश घटना को उस समय अंजाम देकर फरार हो गए, जब व्यापारी यात्री बस में सवार हो रहा था। उसी दौरान बदमाश ने बैग की चैन काटी और रुपए निकाल लिए। जब व्यापारी को इसका एहसास हुआ तो वह तुरंत बस से उतरा और पोरसा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें दो संदिग्ध नजर आए हैं। इन्हीं सीसीटीवी के आधार पर पुलिस उत्तर प्रदेश के पिनाहट इलाके में दबिश दे रही है। बैग से निकाले डेढ़ लाख रुपए पोरसा कस्बे में सराफा व्यापारियों से वसूली के दौरान यह घटना हुई। कलकत्ता के दासपुर निवासी 38 वर्षीय सराफा व्यापारी के मुनीम शेख शाहरुल पुत्र शेख सरफराज अली, पोरसा के संतोष वर्मा की दुकान से डेढ़ लाख रुपए का पेमेंट लेकर बैग में रखकर यात्री बस से मुरैना लौट रहे थे। जब वह पोरसा में बस में चढ़ रहे थे, तभी उनके पीछे दो लोग भी बस में चढ़े। इन्हीं लोगों ने बैग की चैन काटकर डेढ़ लाख रुपए पार कर दिए। मुरैना में रहकर व्यवसाय कलकत्ता के रहने वाले व्यापारी शेख शाहरुल लंबे समय से मुरैना शहर में रहकर सराफा व्यापारियों के लिए गहने बनाने का काम कर रहे हैं। इसी काम का भुगतान लेने शनिवार को वह पोरसा कस्बे पहुंचे थे। पेमेंट लेकर शनिवार शाम करीब 4 बजे वह यात्री बस में बैठ रहे थे, तभी यह घटना हुई। सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध एसडीओपी रवि भदौरिया के अनुसार, बस में चढ़ते समय बदमाशों ने सराफा कर्मचारी के बैग की चैन काटकर डेढ़ लाख रुपए निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अन्य स्थानों के सीसीटीवी खंगालने पर दो संदिग्ध दिखाई दिए हैं, जिन्हें व्यापारी ने भी पहचाना है। पुलिस पोरसा से लगे उत्तर प्रदेश के पिनाहट क्षेत्र में आरोपियों की तलाश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *