‘डबल इंजन सरकार से विकास को मिली नई गति’:भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने की बजट की सराहना, बोले-जमीनी स्तर पर दिखाई देता है प्रभाव

‘डबल इंजन सरकार से विकास को मिली नई गति’:भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने की बजट की सराहना, बोले-जमीनी स्तर पर दिखाई देता है प्रभाव

मुंगेर में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने केंद्र और बिहार सरकार के बजट 2026-27 की सराहना की। उन्होंने इन बजटों को विकासोन्मुखी और जनकल्याणकारी बताया। प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की समान सोच तथा समन्वय से देश और बिहार तेजी से प्रगति कर रहे हैं। यह बात उन्होंने भाजपा विधायक प्रणव कुमार के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कही। नीरज कुमार ने केंद्रीय बजट 2026-27 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं, महिलाओं, किसानों, हरित ऊर्जा, आधारभूत संरचना और डिजिटल इंडिया को सशक्त बनाने पर केंद्रित है। 12.2 लाख करोड़ रुपये का ऐतिहासिक पूंजीगत व्यय देश में बुनियादी ढांचे को नई मजबूती देगा। विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण प्रवक्ता ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, धन-धान्य कृषि योजना, बायोफार्मा शक्ति, एमएसएमई स्केल-अप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में निवेश को रेखांकित किया। उन्होंने इन्हें विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। बिहार सरकार द्वारा प्रस्तुत 3.47 लाख करोड़ रुपये के बजट को उन्होंने राज्य का अब तक का सबसे बड़ा बजट बताया। नीरज कुमार ने कहा कि शिक्षा के लिए 68 हजार करोड़ रुपये से अधिक, स्वास्थ्य के लिए 21 हजार करोड़ रुपये और ग्रामीण विकास के लिए 23 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान बिहार के समग्र विकास को दर्शाता है। जमीनी स्तर पर दिखाई देता है सकारात्मक प्रभाव प्रदेश प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि जब केंद्र और राज्य दोनों में विकास की सोच समान होती है, तो डबल इंजन सरकार का सकारात्मक प्रभाव जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। उन्होंने बताया कि सड़क, रेल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे सभी क्षेत्रों में बिहार निरंतर प्रगति कर रहा है। नीरज कुमार ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि बिहार के प्रत्येक परिवार की बेहतरी का स्पष्ट रोडमैप है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी विकास और जनकल्याण की इस यात्रा में जनता के साथ खड़ी है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार पोद्दार सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। मुंगेर में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने केंद्र और बिहार सरकार के बजट 2026-27 की सराहना की। उन्होंने इन बजटों को विकासोन्मुखी और जनकल्याणकारी बताया। प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की समान सोच तथा समन्वय से देश और बिहार तेजी से प्रगति कर रहे हैं। यह बात उन्होंने भाजपा विधायक प्रणव कुमार के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कही। नीरज कुमार ने केंद्रीय बजट 2026-27 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं, महिलाओं, किसानों, हरित ऊर्जा, आधारभूत संरचना और डिजिटल इंडिया को सशक्त बनाने पर केंद्रित है। 12.2 लाख करोड़ रुपये का ऐतिहासिक पूंजीगत व्यय देश में बुनियादी ढांचे को नई मजबूती देगा। विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण प्रवक्ता ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, धन-धान्य कृषि योजना, बायोफार्मा शक्ति, एमएसएमई स्केल-अप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में निवेश को रेखांकित किया। उन्होंने इन्हें विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। बिहार सरकार द्वारा प्रस्तुत 3.47 लाख करोड़ रुपये के बजट को उन्होंने राज्य का अब तक का सबसे बड़ा बजट बताया। नीरज कुमार ने कहा कि शिक्षा के लिए 68 हजार करोड़ रुपये से अधिक, स्वास्थ्य के लिए 21 हजार करोड़ रुपये और ग्रामीण विकास के लिए 23 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान बिहार के समग्र विकास को दर्शाता है। जमीनी स्तर पर दिखाई देता है सकारात्मक प्रभाव प्रदेश प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि जब केंद्र और राज्य दोनों में विकास की सोच समान होती है, तो डबल इंजन सरकार का सकारात्मक प्रभाव जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। उन्होंने बताया कि सड़क, रेल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे सभी क्षेत्रों में बिहार निरंतर प्रगति कर रहा है। नीरज कुमार ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि बिहार के प्रत्येक परिवार की बेहतरी का स्पष्ट रोडमैप है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी विकास और जनकल्याण की इस यात्रा में जनता के साथ खड़ी है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार पोद्दार सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *