SAFF U-17 Final: भारतीय महिला टीम ने Bangladesh को 4-0 से चटाई धूल, खिताब पर किया कब्जा

भारत की अंडर-17 टीम ने शनिवार को यहां खेले गए दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) अंडर-19 महिला चैंपियनशिप के फाइनल में बांग्लादेश को 4-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
कप्तान जुलान नोंगमैथेम ने 42वें मिनट में पहला गोल किया, जिसके बाद एलिजाबेथ लकरा (63वें मिनट), पर्ल फर्नांडीस (68वें मिनट) और स्थानापन्न खिलाड़ी अनविता रघुरामन (83वें मिनट) के गोल से टीम ने प्रभावशाली जीत दर्ज की।
इस जीत के साथ ही भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ राउंड-रॉबिन में मिली 0-2 की हार का बदला पूरा किया।
भारत ने इस साल के अंत में होने वाले एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप की तैयारियों के तहत अपनी अंडर-17 महिला टीम को सैफ अंडर-19 महिला चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए भेजा था। 

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *