वाराणसी में आज कांग्रेस की पूर्वांचल के मुद्दों पर संविधान संवाद रैली होगी। प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान और काशी के ज्वलंत मुद्दों पर कांग्रेस शहर के शास्त्री घाट पर रैली करेगी। इसमें वाराणसी के अलावा पूर्वांचल भर के कांग्रेसी जुटेंगे। दोपहर 1 बजे से कांग्रेस वरुणा के घाट से गंगा की सफाई, शहर में जाम और अतिक्रमण पर चर्चा करेगी। संविधान रैली में वाराणसी के अलावा पूर्वांचल के कई जिलों के कार्यकर्ता जुटेंगे। संविधान संवाद रैली में काशी से जुड़े कई गंभीर और जनहित के मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे। उप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि संविधान संवाद रैली की रैली के उद्देश्य और प्रमुख मुद्दों के साथ कांग्रेस नेता आज वरुणा के शास्त्री घाट यह रैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि काशी की अस्मिता, आस्था, संस्कृति और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए आयोजित की जा रही है। काशी के साथ विकास के नाम पर खिलवाड़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में काशी के साथ विकास के नाम पर ऐसा खिलवाड़ किया गया है, जिससे उसकी आत्मा और पहचान दोनों आहत हुई हैं। इनमें मणिकर्णिका घाट से जुड़ी अव्यवस्थाएं, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के साथ हुआ अपमान सरकार की अराजकता का उदाहरण है। इसके साथ ही मनरेगा में भ्रष्टाचार, तेजी से बढ़ती बेरोजगारी, आसमान छूती महंगाई, तथा माँ गंगा में लगातार गिरते नाले जैसे विषय शामिल हैं। पूरे शहर में जगह-जगह सीवर जाम है, सड़कों पर गंदगी बह रही है और आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार आंख मूंदे बैठे हैं। विकास के नाम पर पुरातन धरोहरों को ध्वस्त किया जा रहा है, जिससे काशी की हजारों साल पुरानी विरासत को गहरी चोट पहुंची है।काशी में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। अपराध बढ़ रहे हैं, आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है, लेकिन सरकार केवल प्रचार में व्यस्त है। अजय राय ने कहा कि काशी केवल एक शहर नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और सभ्यता की आत्मा है। संविधान संवाद रैली के माध्यम से हम काशी की आवाज़ को सड़क से संसद तक पहुँचाएंगे। संविधान संवाद रैली में शामिल होकर संविधान, लोकतंत्र और काशी की अस्मिता की रक्षा के इस अभियान को मजबूती प्रदान करें।


