दरभंगा के पंडौल ग्रिड से निकलने वाली 33 केवी रैयाम फीडर लाइन में मेंटेनेंस कार्य के कारण रविवार को केवटी प्रशाखा क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 8 फरवरी को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक 33 केवी लाइन रैयाम में मीटरिंग यूनिट लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते पंडौल ग्रिड से रैयाम फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
आवश्यक काम पहले निपटा लेने की अपील इस संबंध में कनीय अभियंता कमलेश कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान केवटी प्रशाखा अंतर्गत रैयाम और खिरमा के जलवाड़ा पावर सब-स्टेशन से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली कटौती के कारण रैयाम, फुलकाही, कमलपुर, नयागांव, केवटी, रनवे, लदारी, खिरमा, ननौरा, पिंडारुच, शेखपुर दानी, छतवन, बाढ़ समैला, असराहा, कोठिया समेत करीब 50 गांवों में डेढ़ घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। मेंटेनेंस कार्य पूर्ण होते ही बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी। दरभंगा के पंडौल ग्रिड से निकलने वाली 33 केवी रैयाम फीडर लाइन में मेंटेनेंस कार्य के कारण रविवार को केवटी प्रशाखा क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 8 फरवरी को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक 33 केवी लाइन रैयाम में मीटरिंग यूनिट लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते पंडौल ग्रिड से रैयाम फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
आवश्यक काम पहले निपटा लेने की अपील इस संबंध में कनीय अभियंता कमलेश कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान केवटी प्रशाखा अंतर्गत रैयाम और खिरमा के जलवाड़ा पावर सब-स्टेशन से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली कटौती के कारण रैयाम, फुलकाही, कमलपुर, नयागांव, केवटी, रनवे, लदारी, खिरमा, ननौरा, पिंडारुच, शेखपुर दानी, छतवन, बाढ़ समैला, असराहा, कोठिया समेत करीब 50 गांवों में डेढ़ घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। मेंटेनेंस कार्य पूर्ण होते ही बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी।


