केंद्रीय मंत्री चौहान का किया स्वागत

केंद्रीय मंत्री चौहान का किया स्वागत

सागर| केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को अल्प प्रवास पर सागर पहुंचे। ढाना हवाई पट्टी पर उनके आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष तिवारी ने केंद्रीय मंत्री से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए जिले में संचालित पार्टी गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री चौहान ने संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *