सागर| नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देश पर शहर में जलकर के बिल वितरण का काम टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड के कर्मचारियों द्वारा शुरू कर दिया गया है। शहरवासी अपने जलकर के बिल की राशि नगर निगम कार्यालय में या आनलाईन ई-नगर पालिका पोर्टल के द्वारा भी जमा कर सकते हैं। टाटा प्रोजेक्ट के कर्मचारियों द्वारा जलकर बिल वितरण के समय प्रापर्टी आईडी, आधार कार्ड, बिजली बिल, मोबाइल नंबर मांगा जाएगा।


