प्रतिभा दिखाने और व्यक्तित्व विकसित करने का अवसर प्रदान करता है एनएसएस

प्रतिभा दिखाने और व्यक्तित्व विकसित करने का अवसर प्रदान करता है एनएसएस

भास्कर न्यूज |सीतामढ़ी नगर स्थित एसएलके कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से सम्मान-सह पुरस्कार वितरण समारोह का शनिवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा. वीरेंद्र चौधरी एवं प्राध्यापकों ने दीप प्रज्वलन कर किया। प्राचार्य डा. चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्राओं और छात्रों को विभिन्न प्रतियोगिताओं, जागरूक कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के अवसर प्रदान करती है। यह उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और अपने व्यक्तित्व को निखारने का मार्ग भी देता है। उनका उद्देश्य यह है कि छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो और वे न केवल अकादमिक बल्कि सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय बनें। इस समारोह में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अवसर पर आयोजित प्रश्नोत्तरी, भाषण, पेंटिंग, गायन, नृत्य और नाटक प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को मोमेंटो, लेखनी और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा, एड्स दिवस और एकता दिवस जैसे सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें समाज में सक्रिय और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया। निर्णायक मंडल में सम्मिलित प्राध्यापकों को भी मोमेंटो और लेखनी देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने उनके योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके मार्गदर्शन और मेहनत के बिना प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन संभव नहीं था। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी डा. चंद्रभूषण ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डा. ललन कुमार राय ने प्रस्तुत किया। समारोह में प्रो सुजय कुमार, प्रो दीपक प्रसाद, प्रो मृत्युंजय कुमार, डा. कुमार ओम प्रकाश, डा. सुशांत शेखर, डा. कामेश्वर साह, डा. अनिल कुमार, डा. समन बानो, डा. राहुल कुमार, डा. संजय कुमार, डा. कुमार हर्षवर्धन, डा. जयेंद्र कुमार हिमांशु, प्रधान सहायक अभिषेक रंजन, लेखपाल सुनील भी थे। भास्कर न्यूज |सीतामढ़ी नगर स्थित एसएलके कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से सम्मान-सह पुरस्कार वितरण समारोह का शनिवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा. वीरेंद्र चौधरी एवं प्राध्यापकों ने दीप प्रज्वलन कर किया। प्राचार्य डा. चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्राओं और छात्रों को विभिन्न प्रतियोगिताओं, जागरूक कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के अवसर प्रदान करती है। यह उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और अपने व्यक्तित्व को निखारने का मार्ग भी देता है। उनका उद्देश्य यह है कि छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो और वे न केवल अकादमिक बल्कि सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय बनें। इस समारोह में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अवसर पर आयोजित प्रश्नोत्तरी, भाषण, पेंटिंग, गायन, नृत्य और नाटक प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को मोमेंटो, लेखनी और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा, एड्स दिवस और एकता दिवस जैसे सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें समाज में सक्रिय और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया। निर्णायक मंडल में सम्मिलित प्राध्यापकों को भी मोमेंटो और लेखनी देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने उनके योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके मार्गदर्शन और मेहनत के बिना प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन संभव नहीं था। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी डा. चंद्रभूषण ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डा. ललन कुमार राय ने प्रस्तुत किया। समारोह में प्रो सुजय कुमार, प्रो दीपक प्रसाद, प्रो मृत्युंजय कुमार, डा. कुमार ओम प्रकाश, डा. सुशांत शेखर, डा. कामेश्वर साह, डा. अनिल कुमार, डा. समन बानो, डा. राहुल कुमार, डा. संजय कुमार, डा. कुमार हर्षवर्धन, डा. जयेंद्र कुमार हिमांशु, प्रधान सहायक अभिषेक रंजन, लेखपाल सुनील भी थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *