बिहार में सुबह-शाम हल्के कोहरे का दौर जारी है। आज भी कुछ जिलों में धुंध दिखेगी। सुबह-शाम कनकनी महसूस होगी। हालांकि दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य हो जाएगा। मौसम विभाग की ओर से आज किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। फिलहाल प्रदेश का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस है। आने वाले समय में 1-2 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। वहीं, 12 फरवरी के बाद तापमान बढ़ सकता है। बीते 24 घंटे में गोपालगंज सहित कुछ जिलों में कोहरा दिखा। पटना में भी कनकनी रही। तेज हवा चलने से दिन में भी लोगों को ठंड का अहसास हुआ। शनिवार को राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस सीवान के जीरादेई में रिकॉर्ड किया गया। वहीं गया में न्यूनतम तापमान 9.6, औरंगाबाद में 9.7, डेहरी में 10.5 और शेखपुरा में 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर बिहार के कई जिलों में भी सुबह के समय हल्की ठंड बनी रही। कई जिलों में न्यूनतम तापमान में बदलाव पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया। मुजफ्फरपुर में 12.3 डिग्री, वैशाली में 12.0 डिग्री, छपरा में 11.7 डिग्री और मधुबनी में 11.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में रात का तापमान अधिक रहा। कैमूर में 16.1 डिग्री, बांका में 16.4 डिग्री, नालंदा (राजगीर) में 13.5 डिग्री और सासाराम में 12.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। फिलहाल बारिश या शीतलहर का अलर्ट नहीं मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, फिलहाल किसी पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बिहार पर नहीं है। आने वाले 4-5 दिनों तक न तो बारिश और न ही शीतलहर की कोई संभावना है। मौसम शुष्क बना रहेगा और दिन के तापमान में धीरे-धीरे और बढ़ोतरी हो सकती है। फरवरी महीने से अब धीरे-धीरे दिन लंबे होने लगेंगे। पटना में सूर्योदय सुबह करीब 6:27 से 6:30 बजे के बीच और सूर्यास्त शाम 5:38 से 5:41 बजे के बीच हो रहा। दिन में तेज धूप से लोगों को हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि सुबह और देर शाम अब भी स्वेटर या हल्के ऊनी कपड़ों की जरूरत पड़ रही है। पटना में अगले 5 दिन साफ रहेगा मौसम पटना में सुबह-शाम हल्की ठिठुरन रहेगी। बाकी मौसम सामान्य रहेगा। अधिकतम तापमान 23-25 डिग्री तो न्यूनतम 13-14 डिग्री के आसपास रह सकता है। 10 फरवरी को न्यूनतम तापमान बढ़कर 15 डिग्री और 11 फरवरी को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इन सभी दिनों में आसमान साफ रहेगा और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। किसानों और आम लोगों के लिए अनुकूल मौसम मौसम के इस रुख को रबी फसलों के लिए अनुकूल माना जा रहा है। खुले और शुष्क मौसम के कारण खेतों में कार्य आसान रहेगा। आम लोगों को सुबह-शाम हल्की ठंड से सतर्क रहने की सलाह दी गई है, जबकि दिन में धूप से बचाव जरूरी होगा। बिहार में सुबह-शाम हल्के कोहरे का दौर जारी है। आज भी कुछ जिलों में धुंध दिखेगी। सुबह-शाम कनकनी महसूस होगी। हालांकि दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य हो जाएगा। मौसम विभाग की ओर से आज किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। फिलहाल प्रदेश का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस है। आने वाले समय में 1-2 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। वहीं, 12 फरवरी के बाद तापमान बढ़ सकता है। बीते 24 घंटे में गोपालगंज सहित कुछ जिलों में कोहरा दिखा। पटना में भी कनकनी रही। तेज हवा चलने से दिन में भी लोगों को ठंड का अहसास हुआ। शनिवार को राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस सीवान के जीरादेई में रिकॉर्ड किया गया। वहीं गया में न्यूनतम तापमान 9.6, औरंगाबाद में 9.7, डेहरी में 10.5 और शेखपुरा में 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर बिहार के कई जिलों में भी सुबह के समय हल्की ठंड बनी रही। कई जिलों में न्यूनतम तापमान में बदलाव पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया। मुजफ्फरपुर में 12.3 डिग्री, वैशाली में 12.0 डिग्री, छपरा में 11.7 डिग्री और मधुबनी में 11.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में रात का तापमान अधिक रहा। कैमूर में 16.1 डिग्री, बांका में 16.4 डिग्री, नालंदा (राजगीर) में 13.5 डिग्री और सासाराम में 12.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। फिलहाल बारिश या शीतलहर का अलर्ट नहीं मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, फिलहाल किसी पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बिहार पर नहीं है। आने वाले 4-5 दिनों तक न तो बारिश और न ही शीतलहर की कोई संभावना है। मौसम शुष्क बना रहेगा और दिन के तापमान में धीरे-धीरे और बढ़ोतरी हो सकती है। फरवरी महीने से अब धीरे-धीरे दिन लंबे होने लगेंगे। पटना में सूर्योदय सुबह करीब 6:27 से 6:30 बजे के बीच और सूर्यास्त शाम 5:38 से 5:41 बजे के बीच हो रहा। दिन में तेज धूप से लोगों को हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि सुबह और देर शाम अब भी स्वेटर या हल्के ऊनी कपड़ों की जरूरत पड़ रही है। पटना में अगले 5 दिन साफ रहेगा मौसम पटना में सुबह-शाम हल्की ठिठुरन रहेगी। बाकी मौसम सामान्य रहेगा। अधिकतम तापमान 23-25 डिग्री तो न्यूनतम 13-14 डिग्री के आसपास रह सकता है। 10 फरवरी को न्यूनतम तापमान बढ़कर 15 डिग्री और 11 फरवरी को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इन सभी दिनों में आसमान साफ रहेगा और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। किसानों और आम लोगों के लिए अनुकूल मौसम मौसम के इस रुख को रबी फसलों के लिए अनुकूल माना जा रहा है। खुले और शुष्क मौसम के कारण खेतों में कार्य आसान रहेगा। आम लोगों को सुबह-शाम हल्की ठंड से सतर्क रहने की सलाह दी गई है, जबकि दिन में धूप से बचाव जरूरी होगा।


