लुधियाना में सिर्फ 20 हजार का कर्ज चुकाने के चक्कर में किराएदार ने ही 81 साल की NRI महिला जगपाल कौर की हत्या कर दी। वह NRI महिला के घर से रुपए चुराकर अपना कर्जा चुकाना चाहता था। इसी साजिश के लिए वह महिला के घर में नंगे पांव जाकर छुप गया। लेकिन अचानक महिला वहीं आ गई, जहां आरोपी छुपा हुआ था। पकड़े जाने के डर से उसने महिला से हाथापाई की। फिर तौलिए से मुंह बंद किया। छीनाझपटी में महिला का सिर दीवार से टकराया और वह नीचे गिर पड़ी। जिसके बाद आरोपी ने गमछे से उसके हाथ बांधे और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद कपड़े बदलकर फिर लौट आया। हालांकि उसके पैरों की उंगली की वजह से वह पुलिस के शिकंजे में फंस गया। NRI महिला की हत्या क्यों और कैसे की, पुलिस से बचने को उसने क्या पैंतरे अपनाए, पकड़ा कैसे गया, ये सब जानने के लिए पढ़िए पूरी रिपोर्ट… किराएदार ने NRI महिला की हत्या क्यों की? NRI महिला की हत्या कैसे की? पुलिस से बचने को अपनाए 2 पैंतरे… अब जानिए, आरोपी पकड़ा कैसे गया? 2 बच्चों का पिता, UP का रहने वाला आरोपी
पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है। वह मजदूरी करता था। उसके 2 बच्चे हैं। मजदूर देखकर ही NRI महिला ने उसे अपने घर में किराएदार रख लिया था। वह करीब 1500 रुपए किराया देता था। मृतक NRI महिला के 2 बच्चे, एक बेटा और एक बेटी है। दोनों कनाडा में रहते हैं। बेटा और बेटी बिजनेस करते हैं।
₹20 हजार के लिए NRI महिला का मर्डर:लुधियाना में नंगे पांव घुसा किराएदार, बाथरूम में गला दबाया; पैर की उंगली से पकड़ा गया


